फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   Candidates and supporters to await counting.

अब मतगणना के इंतजार में प्रत्याशी व समर्थक

Thu, 16 Feb 2017 08:59 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/ हापुड़
ब्यूरो, अमर उजाला/ हापुड़ Updated Thu, 16 Feb 2017 08:59 PM IST
विज्ञापन
Candidates and supporters to await counting.
मतगणना - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो

जिले के तीनों विधानसभा के लिए 11 फरवरी को मतदान हो चुका है। 11 मार्च को मतगणना के बाद परिणाम घोषित किया जाएगा, जिसके इंतजार में प्रत्याशी और उनके समर्थक बेताब हैं। समर्थक और प्रत्याशी रोज नए-नए एंगल से हार जीत का गणित लगा रहे हैं।  

विज्ञापन


चुनाव बाद अब प्रत्याशियों के समर्थक रोज नए-नए एंगल से मतों का आकलन कर परिणाम निकालने का प्रयास कर रहे हैं कि कौन जीतेगा। इसके लिए कभी पार्टी तो कभी प्रत्याशी की छवि तो कभी अन्य समीकरण का आकलन किया जा रहा है।
विज्ञापन


कागजों पर किए जाने वाले इस आंकलन का परिणाम कैसिनों की डिस्क की तरह बार-बार बदलता रहता है। आकलन में प्रत्याशी जीताता दिखाई पड़ता है तो उसके समर्थक गली मोहल्ले में जाकर जीत के दावे ठोकने लगते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


दिलचस्प बात यह है कि बहुत से समर्थकों को तो मतगणना तक प्रत्याशी के यहां नाश्ते से लेकर डिनर तक की व्यवस्था बनाए रखनी है, इसलिए वह प्रत्याशी और

उसके  परिवार के सामने सिर्फ यही कहते नजर आते हैं कि उन्होंने समूचे विधानसभा क्षेत्र से आंकड़े जुटा लिए हैं, जीत हमारी ही होनी है। यह बात अलग है कि मतगणना में उक्त प्रत्याशी का नंबर पीछे से खोजने पर मिले।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed