फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   Cable box fault, half the city's Disilluminato.

केबल बॉक्स में फाल्ट आधे शहर की बत्ती गुल

Sun, 14 Feb 2016 09:40 PM IST
अमर उजाला, हापुड़
अमर उजाला, हापुड़ Updated Sun, 14 Feb 2016 09:40 PM IST
विज्ञापन
Cable box fault, half the city's Disilluminato.
मोदीनगर रोड पावर हाउस से शहर के बिजलीघरों के लिए आ रही हाईटेंशन लाइन के केबल बॉक्स में जोरदार फाल्ट हो गया। इससे आधे शहर की बिजली करीब 10 घंटे तक गुल रही।
विज्ञापन


हजारों लोगों को बिजली और पानी के संकट से जूझना पड़ा। वहीं दोपहर में एक घंटे की रोस्टिंग ने परेशानी बढ़ाई। मोदी नगर रोड स्थित बिजलीघर से शहर के दिल्ली रोड और टाउन हॉल बिजलीघर को आपूर्ति दी जाती है।
विज्ञापन


शहर के प्रमुख इन दोनों बिजलीघरों से आधे शहर के करीब 20 हजार घरों को बिजली मिलती है। रविवार तड़के करीब 3.35 बजे चमरी स्थित रेलवे क्रॉसिंग के पास 33 केवीए की लाइन में फाल्ट हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इससे नगर के दोनों प्रमुख बिजलीघर ठप हो गए। बिजली कर्मचारियों ने लाइन की पेट्रोलिंग शुरू की तो केबल बॉक्स में फाल्ट मिला।

काफी देर बाद तक आपूर्ति सुचारु न होने से परेशान उपभोक्ताओं ने बिजलीघरों पर फोन लगाने शुरू कर दिया। आधे शहर की बत्ती करीब 10 घंटे तक गुल रही।

ऐसे में सुबह ऑफिस जाने वाले और गृहणियों को पानी की किल्लत से जूझना पड़ा। लोगों ने हैंडपंपों से पानी भरकर काम चलाया।

निगम कर्मियों के कड़े प्रयास के बाद दोपहर करीब 12 बजे फाल्ट को दुरुस्त किया गया। इसके 40 मिनट बाद लखनऊ कंट्रोल रूम से आपात कटौती कर दी गई। करीब एक घंटे तक पूरे शहर की बत्ती गुल रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed