फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   Bus full of passengers overturned on NH 9 after climbing on divider 15 people injured

Bus Accident in Hapur: यात्रियों से भरी बस डिवाइडर पर चढ़कर पलटी, थ्रीव्हीलर भी आया चपेट में; 15 लोग घायल

Sat, 07 Oct 2023 10:44 PM IST
Vikas Kumar संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़ Published by: Vikas Kumar Updated Sat, 07 Oct 2023 10:44 PM IST
सार

पुलिस के अनुसार एक निजी बस गाजियाबाद की ओर से शाहजहांपुर जा रही थी। जैसे ही बस बाबूगढ़ थाना क्षेत्र के अन्तर्गत कुचेसर चौपला पर पहुंची तो यहां सर्विस रोड और मुख्य सड़क के बीच स्थित डिवाइडर से टकरा गई। 

विज्ञापन
Bus full of passengers overturned on NH 9 after climbing on divider 15 people injured
एनएच 9 पर पलटी बस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

यूपी के हापुड़ स्थित बाबूगढ़ थाना क्षेत्र के अन्तर्गत पुराने हाईवे 09 पर एक डग्गामार बस अनियंत्रित होकर डिवाइडर पर चढ़कर पलट गई। एक थ्रीव्हीलर भी इसकी चपेट में आ गया। हादसे में बस और एक थ्रीव्हीलर में सवार करीब 15 लोग घायल हो गए। चींख पुकार के बीच पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया।

विज्ञापन

पुलिस के अनुसार एक निजी बस गाजियाबाद की ओर से शाहजहांपुर जा रही थी। जैसे ही बस बाबूगढ़ थाना क्षेत्र के अन्तर्गत कुचेसर चौपला पर पहुंची तो यहां सर्विस रोड और मुख्य सड़क के बीच स्थित डिवाइडर से टकरा गई। बस की चपेट में आगे चल रहा एक थ्रीव्हीलर भी आ गया। हादसे के बाद मौके पर चींख पुकार मच गई। सूचना पर पहुंची बाबूगढ़ थाना पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक सुनीता मलिक ने बताया कि हादसे में बस और थ्री व्हीलर में सवार करीब 15 लोग घायल हुए हैं। जिन्हें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

शुक्रवार ही डीएम ने इस ब्लैक स्पॉट का किया था निरीक्षण
इस ब्लैक स्पॉट पर कोई संकेतक न होने के कारण अक्सर दुर्घटनाएं होती रहती हैं। शुक्रवार को डीएम ने निरीक्षण के बाद इस ब्लैक स्पॉट पर कार्य करने के निर्देश दिए थे। लेकिन अधिकारियों की हीलाहवाली के कारण एक और हादसा हो गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed