{"_id":"6907bf7b91baf183f80594b1","slug":"burning-wood-found-in-boilers-of-10-factories-in-loni-report-sent-hapur-news-c-198-1-gbd1023-11767-2025-11-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hapur News: लोनी की 10 फैक्टरी के बॉयलर में जलती मिली लकड़ी, भेजी रिपोर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hapur News: लोनी की 10 फैक्टरी के बॉयलर में जलती मिली लकड़ी, भेजी रिपोर्ट
विज्ञापन
साहिबाबाद। बढ़ते प्रदूषण को देखते हुए प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की टीम ने रविवार को लोनी में चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान लोनी की दस फैक्टरी का निरीक्षण किया गया। यहां बॉयलर में लकड़ियां जलती मिलने पर टीम ने सभी की आख्या बनाकर लखनऊ मुख्याल को भेज दी है। वहीं से आगामी कार्रवाई के निर्देश जारी किए जाएंगे।
क्षेत्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड अधिकारी अंकित कुमार ने बताया कि लगातार बढ़ते एक्यूआई को देखते हुए एक टीम लोनी पहुंची थी। यहां फैक्टरी में लकड़ियां जलती हुई मिलीं। इनके धुएं से वायु प्रदूषण में काफी इजाफा हो सकता है। इसके चलते वायु प्रदूषण निवारण व नियंत्रण अधिनियम 1981 की धारा 31ए के तहत कार्रवाई की संस्तुति करते हुए आख्या बोर्ड मुख्यालय लखनऊ को भेज दी गई है। इसके साथ ही नगर निगम, जीडीए व अन्य नगर पालिकाओं को एंटी स्मॉग गन एवं वाटर टैंकरों से पानी का छिड़काव करने के निर्देश दिए गए हैं। बताया कि वायु गुणवत्ता में सुधार के लिए पूरे जिले में 24 एंटी स्मॉग गन, 15 मेकेनिकल रोड स्विपिंग मशीन, 57 वाटर स्प्रिंकलर का इस्तेमाल लगातार किया जा रहा है।