{"_id":"646513531f99bfb9de05f574","slug":"burning-sensation-in-the-eyes-increased-due-to-dusty-storm-hapur-news-c-30-1-109242-2023-05-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hapur News: धूल भरी आंधी से बढ़ी आंखों में जलन, दमा रोगियों को भी परेशानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hapur News: धूल भरी आंधी से बढ़ी आंखों में जलन, दमा रोगियों को भी परेशानी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हापुड़। राजस्थान में चल रही धूल भरी हवाओं का असर शहर में भी दिखाई दे रहा है। बुधवार सुबह धूल भरी आंधी ने लोगों को परेशान किया। इसके बाद दिनभर धूल का गुबार छाया रहा। गुबार से आंखों में जलन पैदा हो रही है साथ ही दमा रोगियों के लिए भी परेशानी का सबब बन रहा है। तापमान बढने से भी लोगों को गर्मी से बुरा हाल हो रहा है।
बुधवार सुबह सूरज की किरणों के साथ चारों ओर धूल की धुंध छाई रही। कुछ देर के लिए धूलभरी आंधी भी चली, जिससे चंद कदम दूरी का दिखाई देना भी बंद हो गया। सड़क पर चल रहे दो पहियां वाहन चालक सड़क किनारे खड़े हो गए। धूल से बचने के लिए लोगों को नकाब का सहारा लेना पड़ा। तेज हवा और धूल के कारण लोगों का जनजीवन भी अस्त व्यस्त हो रहा है।
धूल के चलते आंखों में जलन की शिकायत बढने लगी है और साथ ही श्वांस व दमा रोगियों की भी परेशानी बढ़ गई है। दोपहर के समय मौसम थोड़ा साफ हुआ और हवाओं की गति कम होने से धूल का गुबार भी छटने लगा। लेकिन धूप की तपिश से लोगों को पसीना छूटना शुरू हो गया।
विज्ञापन
मौसम विशेषज्ञ डॉ.अशोक कुमार ने बताया कि राजस्थान में गर्म हवाओं के साथ धूल भरी हवा चलने से क्षेत्र में धूम का गुबार बन रहा है। बृहस्पतिवार को भी ऐसी ही स्थिति बने रहने की संभावना है।