फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   Bumped animals from ambulance.

एंबुलेंस से टकराई पशु, मरीज समेत चार घायल

Thu, 08 Jun 2017 08:54 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/ हापुड़
ब्यूरो, अमर उजाला/ हापुड़ Updated Thu, 08 Jun 2017 08:54 PM IST
विज्ञापन
Bumped animals from ambulance.
हादसा - फोटो : अमर उजाला

सिंभावली और गढ़ क्षेत्र में नेशनल हाईवे पर अलग-अलग हादसों में एक  बच्चे समेत सात घायल हो गए। आस पास के लोगों ने घायलों को पास निजी अस्पताल में भर्ती कराया। यहां चिकित्सकों ने तीन की हालत गंभीर होते देख मेरठ रेफर कर दिया।  

विज्ञापन


जनपद मुरादाबाद के गांव रसूलपुर निवासी देंवेंद्र काफी समय से कैंसर से पीड़ित चल रहा है। उसका उपचार दिल्ली के कैंसर हॉस्पिटल में चल रहा था। बुधवार की रात कीमोथेरेपी कराने के बाद परिजन उसे एंबुलेंस से लेकर मुरादाबाद के लिए लौट रहे थे।
विज्ञापन


रास्ते में नेशनल हाईवे पर सिंभावली के गांव सिखैड़ा के पास अचानक एंबुलेंस के सामने एक पशु आ गया। इसको लेकर चालक रवि निवासी खानपुर दिल्ली ने तेजी से ब्रेक लगाए, जिससे एंबेलेंस पशु से जा टकराई।
विज्ञापन
विज्ञापन


घटना में रवि समेत देवेंद्र, चरन सिंह और नीरज घायल हो गए। पुलिस ने सभी घायलों को स्थानीय नर्सिंगहोम में भर्ती कराया। वहीं गजरौला निवासी कौशल नोएडा की एक प्राइवेट कंपनी में नौकरी करता है।

वह बृहस्पतिवार को पत्नी शैफाली और बेटे यश के साथ बाइक से गजरौला लौट रहा था। नेशनल हाईवे पर गांव सरूरपुर के पास पीछे से आ रहे तेज रफ्तार मिनी ट्रक ने बाइक में टक्कर मार दी। इससे तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद चालक ट्रक को मौके पर छोड़कर फरार हो गया।


पुलिस ने सभी घायलों को पीएचसी में भर्ती कराया। यहां चिकित्सकों ने तीनों को गंभीर हालत में मेरठ के लिए रेफर कर दिया है। एसएसआई गोपाल शर्मा ने बताया कि ट्रक को कब्जे में लेकर चालक की तलाश की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed