{"_id":"56f5546c4f1c1b1474f14d45","slug":"bullion-traders-not-played-holi","type":"story","status":"publish","title_hn":"सर्राफा कारोबारियों ने नहीं खेली होली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सर्राफा कारोबारियों ने नहीं खेली होली
ब्यूरो/अमर उजाला, हापुड़
Updated Fri, 25 Mar 2016 08:38 PM IST
विज्ञापन
सर्राफा कारोबारियों ने होली नहीं खेली
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ज्वेलरी पर एक प्रतिशत एक्साइज ड्यूटी लगाए जाने के विरोध में 24वें दिन भी सर्राफा और स्वर्णकार संघ के सदस्य और पदाधिकारी हड़ताल पर रहे। उन्होंने इस बार होली भी नहीं खेली। उधर, बसपाइयों ने सर्राफा बाजार पहुंचकर उनकी हड़ताल को समर्थन दिया।
विज्ञापन
शुक्रवार को सर्राफा एसोसिएशन और स्वर्णकार संघ के सदस्य सर्राफा बाजार में एकत्र हुए। वहां हापुड़ विधानसभा सीट से बसपा प्रत्याशी आदेश गुड्डू, जिलाध्यक्ष बबली केन, जिला महासचिव किरन पाल, नरेश जाटव, सोनी, देवेन्द्र विमल, तालिब, सतीश कश्यप, सुनील गौड़, जतन भड़ाना, पालिका सदस्य इकबाल मलिक आदि पहुंचे।
विज्ञापन
आदेश गुड्डू ने कहा कि सर्राफा कारोबारियों के आंदोलन का बसपा समर्थन करती है। केंद्र सरकार की गलत नीतियों के कारण सर्राफा कारोबार बर्बाद हो जाएगा। केंद्र सरकार इस काले कानून को वापस लें।
विज्ञापन
सर्राफा एसोसिएशन के प्रधान संजीव जैन और स्वर्णकार संघ के प्रधान जयकुमार वर्मा ने सभी सदस्यों से भाजपा की सदस्यता से त्यागपत्र देने का आह्वान किया। उपप्रधान अजय मंगल ने कहा कि कई राजनीतिक पार्टियों ने आंदोलन को समर्थन दिया है, लेकिन भाजपाइयों का अता-पता नहीं है।
वहां पर पूर्व प्रधान अरविन्द शर्मा, महेन्द्र कृपाल, बाबी सर्राफ, गौरव कंसल, गौरव अग्रवाल, अमर शर्मा, सन्नी जैन, संदीप गोयल, अविन्द बिन्दो, जितेन्द्र सेठी, हिमांशु, लोकेश, सुनील वर्मा आदि रहे।
सर्राफा कारोबारियों ने गढ़ में विरोध प्रदर्शन किया। सर्राफा व्यापार मंडल के महामंत्री अनुपम अग्रवाल, धनवंत जैन, पवन जैन, संजीव सिंघल, कांति रस्तौगी, राजीव सिंघल, कृष्ण गोपाल आदि रहे।