फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   Bullion market closed 40th day.

सराफा बाजार 40 वें दिन भी बंद

Mon, 11 Apr 2016 12:20 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हापुड़
ब्यूरो/अमर उजाला, हापुड़ Updated Mon, 11 Apr 2016 12:20 AM IST
विज्ञापन
Bullion market closed 40th day.
एक्साइज ड्यूटी का विरोध कर रहे हैं सराफ - फोटो : अमर उजाला

एक्साइज ड्यूटी के विरोध में चल रही सराफ एसोसिएशन की हड़ताल रविवार को 40वें दिन भी जारी रही। हड़ताल को लेकर एसोसिएशन की बैठक भी हुई। इसमें हड़ताल जारी रखने का निर्णय लिया गया।

विज्ञापन


रविवार को सराफा एसोसिएशन और स्वर्णकार संघ के पदाधिकारी और सदस्य सराफा बाजार में एकत्र हुए और एक्साइज ड्यूटी वापस लिए जाने की मांग की। हड़ताल को लेकर सराफा और स्वर्णकार संघ के सदस्यों और पदाधिकारियों की बैठक हुई।
विज्ञापन


प्रस्ताव आया कि संसद चलने तक हड़ताल खोल दी जाए लेकिन इस पर सदस्यों की सहमति नहीं हुई। सराफ एसोसिएशन के अध्यक्ष संजीव जैन और स्वर्णकार संघ के प्रधान जय कुमार वर्मा ने बताया कि एक्साइज ड्यूटी के विरोध में हड़ताल जारी रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


अच्छे दिन लाने का दावा करने वाली केंद्र सरकार सराफा कारोबार को बर्बाद करना चाहती है। इसे किसी भी हाल में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार सराफों की जायज मांग भी मानने के लिए तैयार नहीं है।


जब तक मांग पूरी नहीं होगी आंदोलन जारी रहेगा। बैठक में सन्नी जैन, कैलाश वर्मा, अशोक वर्मा, वीरेंद्र कुमार, पवन शर्मा, अनुज साहनी, लोकेश शर्मा, बिंदा, अजय मंगल,  मयंक आदि रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed