{"_id":"57f9097f4f1c1b2552270557","slug":"bulandshahr-women-died-of-fever","type":"story","status":"publish","title_hn":"बुखार से बुलंदशहर की महिला की मौत हुई, 74 हुई मृतकों की संख्या ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बुखार से बुलंदशहर की महिला की मौत हुई, 74 हुई मृतकों की संख्या
ब्यूरो/अमर उजाला, हापुड़
Updated Sat, 08 Oct 2016 08:54 PM IST
विज्ञापन
mosquito
- फोटो : Getty Images
अक्तूबर का पहला सप्ताह बीतने के बाद भी उमस भरी गर्मी और चिलचिलाती धूप थम नहीं पा रही है। इससे वायरल फीवर, मलेरिया बुखार, टायफाइड, चिकन गुनिया और डेंगू के डंक से पीड़ित मरीजों को राहत नहीं मिल पा रही है।
विज्ञापन
वहीं बुखार से पीड़ित मरीजों की मौत होने का सिलसिला भी थमने का नाम नहीं ले रहा है। गढ़ में तहसील रोड पर रहने वाले बैंक कर्मी नत्थू सिंह के घर उनकी सास बुलंदशहर निवासी कमला 65 वर्ष बेटी से मिलने आई हुई थी।
विज्ञापन
जिसे तीन दिन पहले बुखार हो गया था। जिसका स्थानीय चिकित्सक से इलाज चल रहा था, लेकिन आराम नहीं मिला। शनिवार सुबह कमला की मौत हो गई।
नत्थू सिंह ने बताया कि इलाज कर रहे चिकित्सकों ने मेडिकल जांच में सास कमला देवी को बुखार से पीड़ित होने की पुष्टि की थी।
