फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   bulandshahar news

आज ही निपटा लें काम, दो दिन रहेगी बैंकों की हड़ताल

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 29 Jan 2020 10:57 PM IST
विज्ञापन
bulandshahar news
आज ही निपटा लें काम, दो दिन रहेगी बैंकों की हड़ताल
विज्ञापन

हापुड़। पुरानी पेंशन योजना की बहाली, सप्ताह में दो दिन अवकाश की मांग को लेकर बैंकर्स ने शुक्रवार और शनिवार को हड़ताल का एलान कर दिया है। ऐसे में ग्राहकों को बड़ी समस्या का सामना करना पड़ सकता है। इसलिए बैंकों से जुड़ा कोई काम हो तो आज ही निपटा लें। हालांकि बैंक प्रबंधन का दावा है कि एटीएम के चलते लेनदेन प्रभावित नहीं होगा। लेकिन सामान्य दिनों में ही एटीएम ठप पड़े रहते हैं। ऐसे में कर्मचारियों की हड़ताल के चलते एटीएम सेवा धोखा दे सकती है।
यूपी बैंक इंप्लाइज एसोसिएशन के आह्वान पर बैंक कर्मचारी पुरानी पेंशन योजना को बहाल कराने, सप्ताह में दो दिन अवकाश मिलने, इनकम टैक्स आदि मांगों के निस्तारण की आवाज बीते काफी समय से उठा रहे हैं। लेकिन कर्मचारियों की समस्या का अभी तक निस्तारण नहीं किया जा सका है। इसके विरोध में बैंकर्स ने हड़ताल पर जाने का एलान कर दिया है।
विज्ञापन

जिलेभर के अधिकांश बैंकों में शुक्रवार और शनिवार को बैंक कर्मचारी हड़ताल पर रहेंगे। ऐसे में पैसों के लेनदेन संबंधी कार्य निपटाने में ग्राहकों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। बता दें कि जिले में एटीएम सुविधा पहले से ही बदहाल है, कई एटीएम कार्य करना तो दूर उनके शटर तक भी नहीं खुलते हैं। ऐसे में अधिकारी यदि ग्राहकों को हड़ताल के चलते परेशान न होने देने का दावा करते हैं तो यह मुनासिब नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

क्योंकि बैंकों में यदि कामकाज नहीं हुआ तो एटीएम सेवा ग्राहकों को खास राहत नहीं दिला सकेगी। हालांकि अधिकारी बेहतर सेवा का अभी भी दम भर रहे हैं। एसोसिएशन के मंत्री एलआर गुप्ता का कहना है कि समस्याओं के विरोध में हड़ताल का एलान पहले ही किया जा चुका है। सरकार की तरफ से उनकी मांगों पर कोई विचार नहीं हो रहा है। पहले भी हड़ताल की गई थी, तब उन्हें केवल आश्वासन दिया गया लेकिन कोई लाभ नहीं हुआ। उ31 जनवरी और एक फरवरी को बैंकों में कामकाज नहीं किया जाएगा। समस्याओं के निस्तारण की वह काफी समय से मांग उठा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed