फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   bulandshahar news

जमीन के विवाद में युवक की गोली मारकर हत्या

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 29 Jan 2020 11:09 PM IST
विज्ञापन
bulandshahar news
जमीन के विवाद में युवक की गोली मारकर हत्या
विज्ञापन

गढ़मुक्तेश्वर। कोतवाली क्षेत्र के गांव सैदपुर के जंगल में एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। युवक का ट्यूबवैल की हौैद में गोली लगा शव मिला था। मृतक के भाई ने जमीन के विवाद में हत्या करने का आरोप लगाते हुए तीन नामदर्ज व एक अज्ञात के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कराया है।
गढ़ कोतवाली क्षेत्र के गांव सैदपुर निवासी राहुल ने बताया कि 28 जनवरी की दोपहर को अपने भाई दीपक के साथ गन्ने की फसल काट रहे थे। तभी गांव निवासी राजन, सोहित और एक अज्ञात युवक बाइक पर सवार होकर खेत पर आए। राजन के पिता ने इस वर्ष 5 बीघा जमीन ठेके पर दी थी। जिसकी वजह से राजन व उसका भाई सोहित रंजिश मानता है। जैसे ही वह खेत से वापिस लौटने लगा। तभी राजन ने दीपक से बात करने के लिए कहकर उसको रोक लिया। देर शाम तक दीपक वापिस नहीं लौटा तो परिवार के लोगों ने दीपक व राजन के फोन पर कॉल की। इस दौरान दोनों के फोन बंद मिले। जिसके बाद परिवार के साथ मिलकर देर रात तक तलाश किया। लेकिन दीपक को कुछ पता नहीं चल पाया। बुधवार की सुबह साढ़े 9 बजे ग्रामीणों के साथ दीपक की तलाश के लिए जंगल में छानबीन शुरु की गई, जहां उसी खेत में लगी ट्यूबवेल के हौद में दीपक का शव मिला। शव देखकर परिजनों में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंचे सीओं डॉ.तेजवीर सिंह और कोतवाली प्रभारी राजपाल सिंह तोमर ने परिवार के लोगों को समझा-बुझाकर शांत कराया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेते हुए पीएम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

इंस्पेक्टर राज पाल सिंह तोमर का कहना है कि मृतक के भाई राहुल की तहरीर के आधार पर आरोपियों के खिलाफ हत्या का रिपोर्ट दर्ज कर लिया गया है, आरोपियों की तलाश कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मोबाइल चोर पर भी घूम रही शक की सुई
संवाद न्यूज एजेंसी
गढ़मुक्तेश्वर। दीपक की हत्या पुलिस जमीन से जुड़ा विवाद मानकर जांच कर रही हो लेकिन परिजनों का शक मोबाइल चोर पर भी है। परिजनों के अनुसार दीपक का कुछ दिन पूर्व मोबाइल चोरी हुआ था। दीपक ने लॉक तुड़वाते हुए किला परीक्षित गढ़ स्थित एक दुकान पर चोरों को रंगे हाथ पकड़ा लिया था। पीड़ित के साथ राहगीरों ने मोबाइल चोर की जमकर पिटाई कर दी। मृतक ने पुलिस चौकी झड़ीना में मोबाइल चोरी की तहरीर दी थी।

मृतक दीपक के भाई राहुल ने आरोप लगाया है कि 25 जनवरी की देर रात में चार्जर पर लगे दो मोबाइल चोर ने चोरी कर लिए। सुबह होने पर पीड़ित परिवार के लोगों ने मोबाइल तलाश किया। लेकिन मोबाइल का कोई पता नहीं चल पाया और पीड़ित दीपक ने घर से मोबाइल चोरी घटना की तहरीर झड़ीना पुलिस चौकी में दी गई। पुलिस कार्रवाई में तेजी नहीं दिखने पर पीड़ित ने चोर की तलाश करते हुए जनपद मेरठ के किला परीक्षित गढ़ में गांव निवासी सोहित को दुकान पर मोबाइल का लॉक तुड़वाते हुए रंगे हाथ पकड़ लिया। जहां आपसी हाथापाई के दौरान लोगों ने चोर की जमकर पिटाई कर दी। जिस पिटाई के अपमान का बदला लेने के लिए सोहित ने गांव में चली आ रही पुरानी रंजिश वाले तीन साथियों के साथ मिल कर दीपक की हत्या को अंजाम दे दिया। पीड़ित के परिवार के लोगों का कहना है कि अगर पुलिस मोबाइल चोरी की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई में तेजी दिखाती तो शायद दीपक की हत्या नहीं होती।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed