फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   bulandshahar news

सड़क हादसे में साइबर कैफे संचालक समेत पांच घायल

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 29 Jan 2020 11:09 PM IST
विज्ञापन
bulandshahar news
सड़क हादसे में साइबर कैफे संचालक समेत पांच घायल
विज्ञापन

गढ़मुक्तेश्वर। बुधवार को गढ़ क्षेत्र में अलग-अलग स्थानों पर हुए सड़क हादसों में पांच लोग घायल हो गए। जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इसमें से एक की हालत गंभीर होने पर मेरठ के लिए रेफर कर दिया।

गढ़ क्षेत्र के गांव दौताई निवासी शाकिब गढ़ रेलवे रोड पर साइबर कैफे चलाता है। मंगलवार देर शाम शाकिब बाइक से अपने घर जा रहा था। जैसे ही वह मेरठ रोड पर मध्य गंग नहर के पास पहुंचा तो पीछे से आ रहे तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने साइड मार दी। जिससे शाकिब गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को निजी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां से चिकित्सकों ने उसकी गंभीर हालत देख मेरठ के लिए रेफर कर दिया। वहीं दूसरी घटना जनपद अमरोहा निवासी संदीप अपने साथी सोनू के साथ बाइक पर सवार होकर बुधवार किसी काम से गढ़ आ रहे थे। इसी बीच ब्रजघाट गंगा पुल पर पीछे से आ रही एक तेज रफ्तार कार ने उनकी बाइक में साइड मार दी। जिससे दोनों घायल हो गए। राहगीरों ने दोनों घायलों को स्थानीय नसिंग होम में भर्ती कराया दिया। इसके अलावा नोएडा निवासी महेश और सोनू स्कूटी पर सवार होकर मुरादाबाद के लिए जा रहे थे, जैसे ही वह सिंभावली क्षेत्र में पहुंचे तो अचनाक से तेज रफ्तार स्कूटी का टायर फट गया, जिससे महेश स्कूटी से नियंत्रण खो बैठा और डिवाइडर पर जा गिरे। जिससे दोनों भाई घायल हो गए। राहगीरों ने घायलों को आनन फानन में निजी अस्पताल में भर्ती करा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed