{"_id":"5d45cafc8ebc3e6cb66e8f69","slug":"bulandshahar-news-garh-news-gbd181616196","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिजनौर बैराज से गंगा में छोड़ा पानी, लोगों में डर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिजनौर बैराज से गंगा में छोड़ा पानी, लोगों में डर
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिजनौर बैराज से गंगा में छोड़ा पानी, लोगों में डर
गढ़मुक्तेश्वर। पहाड़ों के साथ मैदानों में बारिश और बिजनौर बैराज से पानी छोड़े जाने का सिलसिला जारी रहने से गंगा में उफान बढ़ने से खादर क्षेत्र के गांवों में बाढ़ आने के डर से बेचैनी बढ़ रही है।
पहाड़ों के साथ ही मैदानी इलाकों में हो रही बारिश और बिजनौर बैराज से पानी छोड़े जाने का सिलसिला जारी है। इससे गढ़ क्षेत्र से जुड़े करीब एक दर्जन गांवों के हजारों परिवारों में बेचैनी व्याप्त हो रही है। लोगों को फसलों के बर्बाद होने के साथ ही गांव छोड़कर सुरक्षित स्थानों में पलायन करने का डर भी सता रहा है। पहाड़ों पर झमाझम बारिश होने से गढ़ और बृजघाट में भी गंगा नदी का जलस्तर लगातार बढ़ रहा है। उत्तराखंड के पहाड़ों समेत वेस्टर्न यूपी और दिल्ली एनसीआर क्षेत्र में बारिश होने के साथ ही शनिवार की देर शाम को बिजनौर बैराज से करीब 30 हजार क्यूसेक पानी छोड़ा गया है। रविवार की दोपहर को आने से ब्रजघाट गंगा का उफान और भी बढ़ने का अनुमान लगाया जा रहा है। शुक्रवार की देर शाम से लेकर शनिवार की देर शाम तक करीब दस सेंटीमीटर की बढ़ोतरी होने से ब्रजघाट गंगा का जलस्तर बढ़कर समुद्रतल से 197.85 मीटर के निशान पर पहुंच गया है। केंद्रीय जल आयोग का कहना है कि पहाड़ों समेत मैदानों की बारिश और बिजनौर बैराज से पानी छोड़े जाने का सिलसिला जारी रहने से ब्रजघाट गंगा का उफान निरंतर बढ़ने से खादर क्षेत्र के गांवों में बेचैनी बढ़ रही है।