{"_id":"572f4ccf4f1c1bee4b5ccf18","slug":"btech-student-of-the-bath-in-the-ganga-at-kanpur-dipped","type":"story","status":"publish","title_hn":"बीटेक का छात्र कानपुर में गंगा में नहाते समय डूबा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बीटेक का छात्र कानपुर में गंगा में नहाते समय डूबा
ब्यूरो/अमर उजाला, हापुड़
Updated Sun, 08 May 2016 08:56 PM IST
विज्ञापन
BTech student
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नगर के माता मोहल्ला निवासी कीटनाशक दवा कारोबारी का पुत्र कानपुर में बी टेक का छात्र है। शनिवार को कानपुर में गंगा बैराज में नहाते समय डूब गया। उसके दो अन्य दोस्त भी डूब गए। पुलिस ने काफी मशक्कत के बाद तीनों छात्रों का शव बाहर निकाला। रविवार सुबह छात्र के परिजन शव लेने के लिए कानपुर रवाना हो गए थे।
विज्ञापन
माता मोहल्ला निवासी नगेंद्र शर्मा का इकलौता पुत्र शौर्य शर्मा (19) कानपुर के एक इंजीनियरिंग कालेज में बी टेक (प्रथम वर्ष) का छात्र था। शनिवार को वह अपने दोस्तों के साथ बैराज में नहाने गया था। नहाते समय शौर्य शर्मा गहरे पानी में चला गया और डूबने लगा। उसके साथ दो अन्य दोस्त भी डूब गए।
विज्ञापन
तीनों को डूबता देख बाकी दोस्तों ने कालेज के अन्य साथियों को घटना की जानकारी दी। सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर गोताखोरों की मदद से तीनों दोस्तों का शव बाहर निकलवाया।
विज्ञापन
रविवार की सुबह शौर्य शर्मा के परिवार वालों को हादसे की सूचना मिली तो कोहराम मच गया था। परिवार के लोग शव लाने के लिए कानपुर रवाना हो गए हैं।
अगले महीने शौर्य को घर आना था
हापुड़। नगेंद्र शर्मा के इकलौते पुत्र शौर्य ने वर्ष 2015 में कानपुर यूनिवर्सिटी में बी टेक में दाखिला लिया था। 15 जून 2016 को उसे प्रथम सेमेस्टर की परीक्षा देने के बाद घर आना था। परिजन बताते हैं कि घर आने के लिए वह परीक्षा खत्म होने का इंतजार कर रहा था।