{"_id":"588374404f1c1bfa7aeff6ba","slug":"bsp-candidate-nomination","type":"story","status":"publish","title_hn":"धौलाना से बसपा प्रत्याशी असलम चौधरी ने किया नामांकन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
धौलाना से बसपा प्रत्याशी असलम चौधरी ने किया नामांकन
ब्यूरो, अमर उजाला/ हापुड़
Updated Sat, 21 Jan 2017 08:35 PM IST
विज्ञापन
असलम चौधरी ने किया नामांकन
- फोटो : अमर उजाला
धौलाना विधानसभा सीट से बसपा प्रत्याशी असलम चौधरी ने शनिवार को कलक्ट्रेट में नामांकन किया। इस दौरान आचार संहिता का पूरा ध्यान रखा गया। सीमित समर्थकों के साथ असलम कलक्ट्रेट पहुंचे।
विज्ञापन
इसके अलावा गढ़ सीट से राजलोक पार्टी के उम्मीदवार ने भी पर्चा दाखिल किया। धौलाना विधान सभा क्षेत्र से बसपा प्रत्याशी असलम चौधरी अपने समर्थकों के साथ नामांकन के लिए कलक्ट्रेट पहुंचे। समर्थकों द्वारा यहां फूल मालाओं से उनका स्वागत किया गया।
विज्ञापन
इसके बाद धौलाना के रिटर्निंग ऑफिसर अजय श्रीवास्तव द्वारा औपचारिकताएं पूरी करने के बाद उनका नामांकन लिया गया। नामांकन के लिए असलम चौधरी के साथ सीमित समर्थक थे। प्रत्याशी द्वारा आदर्श आचार संहिता का पूरा ख्याल रखा गया।
विज्ञापन
असलम के काफिले में शामिल कारें भी काफी दूर खड़ी थीं। इस दौरान भारी पुलिस बल मौजूद रहा। शनिवार को भी सुरक्षा के पुख्ता प्रबंध रहे। मेटल डिटेक्टर से जांच करने के बाद ही लोगों को कलक्ट्रेट में प्रवेश दिया गया। गढ़ विधान सभा क्षेत्र से राजलोक पार्टी के उम्मीदवार विनोद कुमार ने भी नामांकन कराया।
हापुड़ से तीन प्रत्याशियों, धौलाना विधान सभा क्षेत्र से छह व गढ़ सीट के लिए चार प्रत्याशियों ने शनिवार को नामांकन पत्र लिए। कुल मिलाकर तीनों सीटों के लिए 13 प्रत्याशियों द्वारा नामांकन पत्र लिए गए।