{"_id":"586ea10e4f1c1b945d15a116","slug":"bsp-candidate-announced","type":"story","status":"publish","title_hn":"बसपा से श्रीपाल, प्रशांत चौधरी और असलम चौधरी मैदान में ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बसपा से श्रीपाल, प्रशांत चौधरी और असलम चौधरी मैदान में
ब्यूरो, अमर उजाला/हापुड़
Updated Fri, 06 Jan 2017 01:10 AM IST
विज्ञापन
बसपा प्रतीक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चुनावी शंखनाद के बाद बहुजन समाज पार्टी की सुप्रीमो मायावती ने अपने सौ प्रत्याशियों की सूची जारी कर दी है। इस सूची में जिले के तीनों सीटों पर पहले से ही घोषित प्रत्याशियों के नाम शामिल हैं।
विज्ञापन
बसपा ने पूर्व में ही हापुड़ विधानसभा सीट (आरक्षित) से श्रीपाल गढ़मुक्तेश्वर सीट से पूर्व एमएलसी प्रशांत चौधरी और धौलाना सीट से असलम चौधरी को प्रत्याशी बनाया था।
विज्ञापन
सभी प्रत्याशी अपने स्तर से चुनाव की तैयारियों में भी जुटे थे। बृहस्पतिवार को जारी पहले सौ सदस्यों की सूची में इन तीनों प्रत्याशियों के नाम शामिल हैं। प्रत्याशियों के नाम फाइनल होने से समर्थकों में खुशी की लहर है।
विज्ञापन
दरअसल, इस बार चुनाव में तीनों सीटों पर बसपा, सपा और भाजपा में कांटे की टक्कर होगी। पिछले विधानसभा चुनाव में बसपा के खाते में जिले की एक भी सीट नहीं गई थी, लेकिन बसपा तीनों ही सीटों पर दूसरे नंबर की पार्टी थी।
धौलाना के असलम चौधरी पिछले विधान सभा चुनाव में सपा के धर्मेश तोमर से मामूली वोटों से ही पिछड़ गए थे। वहीं, बसपा जिला अध्यक्ष किरणपाल सिंह ने बताया कि पार्टी प्रमुख मायावती द्वारा श्रीपाल, प्रशांत और असलम को प्रत्याशी बनाए जाने पर कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर है।