{"_id":"5852ba374f1c1b9a7164975b","slug":"bsnl-workers-strike","type":"story","status":"publish","title_hn":"निजीकरण के विरोध में बीएसएनएल कर्मियों ने की हड़ताल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
निजीकरण के विरोध में बीएसएनएल कर्मियों ने की हड़ताल
ब्यूरो अमर उजाला, हापुड़
Updated Thu, 15 Dec 2016 09:24 PM IST
विज्ञापन
बीएसएनएल कर्मियों ने की हड़ताल
- फोटो : अमर उजाला
बीएसएनएल के मोबाइल टावर का निजीकरण किए जाने के विरोध में बृहस्पतिवार को बीएसएनएल के अफसर और कर्मचारी एक दिवसीय हड़ताल पर रहे। उन्होंने सरकार से टावरों को निजीकरण श्रेणी में न रखने की मांग उठाई।
विज्ञापन
कर्मचारियों ने बताया कि सरकार बीएसएनएल के टावरों को निजी कंपिनियोें के हाथों में देने की योजना बना रही है। ऐसे में सरकारी कर्मचारियों का शोषण होगा। इसे कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन
इस दौरान डीजीएम ताराचंद, डीईटी कृपाल सिंह, एसडीओ विनोद भाटिया, छब्बीर सिंह, भजन लाल, तेजवीर सिंह, सुरेंद्र सिंह मौजूद रहे। वहीं, पिलखुवा में एनएफटीई के सचिव ब्रह्मपाल सिंह के नेतृत्व में अनेक कर्मचारियों ने बीएसएनएल दफ्तर में प्रदर्शन किया।
विज्ञापन
प्रेम सिंह ने बताया कि कर्मचारी मोबाइल सेवा को चलाने के लिए पूर्णत: सक्षम हैं। इस दौरान रविंद्र कुमार, मनोज, शीशपाल, रविंद्र कुमार शर्मा, महताब, ब्रजबिहारी, संतराम मौजूद रहे।