{"_id":"57320ade4f1c1b0871919968","slug":"bsnl-union-elections","type":"story","status":"publish","title_hn":"बीएसएनएल यूनियन का चुनाव, 87 वोट पड़े","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बीएसएनएल यूनियन का चुनाव, 87 वोट पड़े
ब्यूरो/अमर उजाला, हापुड़
Updated Tue, 10 May 2016 09:53 PM IST
विज्ञापन
demo
- फोटो : demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारत दूरसंचार निगम लिमिटेड की बीएसएनएलयू व एनएफसी यूनियन का चुनाव मंगलवार को मेरठ रोड स्थित बीएसएनएल एक्सचेंज में हुआ। इस चुनाव में 87 कर्मचारियों ने मतदान किया। चुनाव के नतीजे 12 मई को घोषित होंगे।
विज्ञापन
बीएसएनएलयू व एनएफसी यूनियन के चुनाव को लेकर मंगलवार की सुबह से गहमागहमी रही। सुबह 9 बजे से मेरठ रोड स्थित बीएसएनएल एक्सचेंज में मतदान शुरू हुआ। दोनों यूनियन के पदाधिकारी मतदाताओं को अपने पक्ष में मतदान करने का आह्वान करते नजर आए।
विज्ञापन
चुनाव में जिले से कुल 87 कर्मियों ने अपना मत डाला। एक कर्मचारी तबीयत खराब होने के कारण मतदान नहीं कर सका। दोनों यूनियन के पदाधिकारी अपनी दावेदारी मजबूत होने का दावा कर रहे थे।
विज्ञापन
लेकिन कर्मियों के गुप्त मतदान ने उन्हें उलझन में डाल दिया। अब 12 मई को इस चुनाव का परिणाम घोषित होगा। चुनाव अधिकारी एसडीओ हरीश कुमार का कहना है कि चुनाव शांतिपूर्वक हो गया। अब 12 मई को आने वाले नतीजे के इंतजार है।