फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   bsa give notice to two school

Hapur News: बेसमेंट में कक्षाएं चलाने वाले दो स्कूलों को नोटिस

Wed, 02 Oct 2024 10:53 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़ Updated Wed, 02 Oct 2024 10:53 PM IST
विज्ञापन
bsa give notice to two school
हापुड़। बेसिक शिक्षा विभाग से मान्यता लेकर शहर के कुछ स्कूलों ने बेसमेंट तैयार करा दिए हैं। जिनमें छात्रों की जान से खिलवाड़ कर कक्षाएं चलाई जा रही हैं। ऐसे दो स्कूलों को बीएसए ने नोटिस जारी किया है। साथ ही अधूरे दस्तावेज के कारण मान्यता के लिए आई कई फाइलें भी निरस्त कर दी गई हैं।
विज्ञापन


बीएसए रीतू तोमर ने बताया कि स्कूलों के संचालन का मानक तय है। मान्यता के समय स्कूलों ने जो मानचित्र लगाए हैं, उनके विपरीत कक्षाओं का संचालन किया जा रहा है। राधापुरी और आवास विकास के दो स्कूलों को इस संबंध में नोटिस जारी किया है।
विज्ञापन


निरीक्षण के दौरान वहां काफी अव्यवस्थाएं मिलीं थी। हालांकि बीएसए कार्यालय से जारी नोटिस वापस लौटा दिए गए हैं। अब कार्यालय वाहक से पत्र रिसीव कराने की तैयारी है। इसके अलावा कुछ लोगों ने स्कूल की मान्यता के लिए आवेदन किया है। लेकिन इनमें दस्तावेज अधूरे हैं। दिलचस्प बात यह है कि इसमें कई रसूखदार भी हैं, लेकिन उनकी फाइलें निरस्त की जा चुकी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन



यू डायस नंबर ने अमान्य स्कूलों का बिगाड़ा गणित

विभाग से हर स्कूल को यू डायस नंबर मिला है, जिस पर समस्त जानकारी देनी आवश्यक है। इस कोड के लागू होने के बाद से हापुड़ में 20 से अधिक स्कूल बंद करा दिए गए हैं। हालांकि अभी कुछ स्कूल दूसरों के यहां छात्रों का रजिस्ट्रेशन कराकर, अपनी दुकानें चलाए हुए हैं।



कोट -

राधापुरी और आवास विकास में दो स्कूलों का निरीक्षण किया था। इनमें छात्रों की जान से खिलवाड़ होता पाया गया। बेसमेंट में भी कक्षाएं चलाई जा रहीं थी। दोनों को नोटिस जारी किया गया है।--रीतु तोमर, बीएसए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed