{"_id":"684078ef34893ab6aa093730","slug":"brother-kill-his-sister-hapur-news-c-135-1-hpr1001-125414-2025-06-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hapur News: भाई निकला बहन का हत्यारा, गला दबाकर उतारा था मौत के घाट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hapur News: भाई निकला बहन का हत्यारा, गला दबाकर उतारा था मौत के घाट
Wed, 04 Jun 2025 10:18 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
Updated Wed, 04 Jun 2025 10:18 PM IST
विज्ञापन
हापुड़। थाना देहात क्षेत्र के मोहल्ला भीमनगर में 29 जनवरी की रात रितु की मौत के मामले में पुलिस ने हत्यारोपी भाई को गिरफ्तार कर लिया है। जबकि आरोपी ने आत्महत्या के लिए प्रेरित करने के आरोप में बहन के ससुराल वालों के खिलाफ थाने में झूठा मुकदमा दर्ज कराया था। पुलिस ने आरोपी को जेल भेज दिया है।
सीओ जितेंद्र कुमार शर्मा ने बताया कि मोहल्ला भीमनगर निवासी अश्वनी ने 29 जनवरी की सुबह दस बजे उसकी बहन रितु के द्वारा फंदा लगाकर आत्महत्या करने की सूचना पुलिस को दी थी। इस संबंध में अश्वनी ने बहन के पति तरुण, ससुर तुलसी, सास लीलावती, जेठ संदीप, देवर राहुल व ननद आशा के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी। जबकि पोस्टमार्टम में रितु की मौत गला दबाने से होने की पुष्टि हुई थी। विवेचना के दौरान पुलिस ने साक्ष्य व तथ्यों के आधार पर रितु के भाई अश्वनी को गिरफ्तार कर लिया।
सीओ ने बताया कि आरोपी अश्वनी को बुधवार को मोहल्ला चैनापुरी फाटक के पास से गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया। न्यायालय के आरोपी को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है।
विज्ञापन
बहन के दौरे पड़ने से परेशान था आरोपी
रितु का ससुराल पक्ष से विवाद चल रहा था। रितु ने ससुराल पक्ष पर दहेज उत्पीड़न व भरण पोषण का मुकदमा भी दर्ज करा रखा था। तभी से वह अपने घर ही रह रही थी। घटना से कुछ दिन पहले ही उसका पति उसे लेने आया था, जिसके बाद हुए विवाद में पति तरुण पर अश्वनी ने जानलेवा हमला कर दिया था। इसका मुकदमा अश्वनी पर दर्ज किया गया था। कुछ दिन से रितु को दौरे पड़ने लगे थे, इससे अश्वनी परेशान था। ऐसे में उसने रितु को गला दबाकर मारने और उसके ससुराल पक्ष को फंसाने की योजना बनाई।