फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   Bridge to be built over Choiya; commute for thousands of villagers to become easier.

Hapur News: छोईया पर बनेगा पुल, हजारों ग्रामीणों का आवागमन होगा सुगम

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 09 Sep 2026 11:12 PM IST
विज्ञापन
Bridge to be built over Choiya; commute for thousands of villagers to become easier.
हापुड़। लठीरा क्षेत्र के ग्रामीणों के लिए राहत भरी खबर है। हापुड़ से लठीरा को जोड़ने वाले महत्वपूर्ण मार्ग पर छोईया नदी/नाले पर जल्द पुल का निर्माण कराया जाएगा। करीब 4.71 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले इस पुल से हजारों ग्रामीणों का आवागमन सुगम होगा। शासन स्तर से परियोजना को स्वीकृति मिल गई है और लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) निर्माण कार्य कराएगा।
विज्ञापन

लठीरा और आसपास के गांवों के लोगों के लिए हापुड़ तक पहुंचने में यह मार्ग काफी महत्वपूर्ण है। छोईया पर इस स्थान पर पुल नहीं होने से ग्रामीणों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ता है। बरसात के दिनों में समस्या और अधिक बढ़ जाती है। पानी का बहाव बढऩे पर लोगों को दूसरे रास्तों से होकर लंबी दूरी तय करनी पड़ती है। इससे समय और ईंधन दोनों की बर्बादी होती है।
विज्ञापन


नए पुल के निर्माण से लठीरा के साथ-साथ आसपास के अनेक गांवों के लोगों को सीधा लाभ मिलेगा। ग्रामीणों को हापुड़ शहर पहुंचने के लिए सुरक्षित और सुगम मार्ग उपलब्ध होगा। इससे किसानों को भी काफी राहत मिलने की उम्मीद है। क्षेत्र के किसान अपनी फसल और कृषि उत्पादों को मंडी तथा बाजार तक आसानी से पहुंचा सकेंगे। वहीं, छात्र-छात्राओं, नौकरीपेशा लोगों और मरीजों को भी आवागमन में सुविधा मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


पीडब्ल्यूडी अधिकारियों के अनुसार, करीब 4.71 करोड़ रुपये की लागत से पुल निर्माण की योजना को स्वीकृति मिल चुकी है। विभाग द्वारा निर्माण कार्य से संबंधित आवश्यक औपचारिकताएं पूरी की जाएंगी। इसके बाद निर्धारित प्रक्रिया के तहत कार्य शुरू कराया जाएगा। पुल निर्माण के दौरान गुणवत्ता और सुरक्षा मानकों का विशेष ध्यान रखा जाएगा, ताकि यह लंबे समय तक क्षेत्रवासियों के लिए उपयोगी साबित हो सके।


---

कोट

लठीरा हापुड़ मार्ग पर छोईयों के ऊपर जल्द पुल का निर्माण कार्य शुरू कराया जाएगा। बजट की स्वीकृति मिल चुकी है। इस पुल से आवागमन में हजारों ग्रामीणों को लाभ होगा।--शैलेंद्र सिंह, अधिशासी अभियंता, पीडब्ल्यूडी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed