फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   Bride will be taken bring simplicity.

दुल्हनिया लाने में बरतनी होगी सादगी

Sat, 21 Jan 2017 08:38 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/ हापुड़
ब्यूरो, अमर उजाला/ हापुड़ Updated Sat, 21 Jan 2017 08:38 PM IST
विज्ञापन
Bride will be taken bring simplicity.
दुल्‍हन - फोटो : amar ujala

चुनावी शंखनाद में शहनाई के मंगल स्वर दबने की आशंका है। जिले में 11 फरवरी को मतदान है। उससे एक दिन पहले 10 फरवरी को सीमाएं सील हो जाएंगी। ऐसे में बारात समय से पहुंचने में मुश्किल होगी।

विज्ञापन


बारातियों को झूमने, नाचने का ज्यादा मौका भी नहीं मिलेगा। चुनाव आयोग ने हापुड़ समेत आस पास के जिलों में प्रथम चरण में चुनाव कराने की घोषणा कर सेहरा सजाने वालों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं।
विज्ञापन


पहले चरण में 11 फरवरी को जिले की तीनों विधान सभा सीट हापुड़, धौलाना और गढ़मुक्तेश्वर के लिए मतदान होगा। इन दिनों शादी का सीजन है। शादी के सीजन को देखते हुए बैंक्वट हॉल, होटल, धर्मशाला बुक हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


बड़े अधिकारियों के लिए होटलों के कमरे भी पुलिस को आरक्षित कराने पड़ रहे हैं। शादी की तारीख तय करते समय किसी ने चुनाव की तारीख के बारे में नहीं सोचा था। वाहनों का अधिग्रहण होने से उस दिन बारात फीकी होने के आसार बढ़ जाएंगे।

शादियों का जोश और जश्न सब शार्ट में निपाटाना होगा। रात में सात फेरे लेने में भले ही दिक्कत न हो लेकिन सुबह सीमाएं सील होने के कारण डोली निकलना मुश्किल होगा। बड़े लोगों के यहां की भी शादियों में लाल और नीली बत्तियां 11 फरवरी तक नहीं दिखाई देंगी।


बड़े अधिकारियों को तो कहीं भी जाने की मनाही होगी। साथ ही नेताजी भी चुनाव की पूर्व संध्या या मतदान वाले दिन इतने व्यस्त रहेंगे कि बहुत करीबी के यहां शादी में भी उनका पहुंचना मुश्किल होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed