फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   Brajnathpur sugar mill sealed.

अब ब्रजनाथपुर शुगर मिल के गोदाम भी सील

Thu, 04 Aug 2016 08:05 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हापुड़
ब्यूरो/अमर उजाला, हापुड़ Updated Thu, 04 Aug 2016 08:05 PM IST
विज्ञापन
Brajnathpur sugar mill sealed.
गन्ने के बकाया भुगतान के लिए सहकारी गन्ना समिति ने की कार्रवाई - फोटो : अमर उजाला

सिंभावली चीनी मिल के बाद बृहस्पतिवार को जिला सहकारी गन्ना विकास समिति ने ब्रजनाथपुर शुगर मिल के गोदामों को भी सील कर दिया। इस चीनी मिल पर किसानों का 64 करोड़ रुपया बकाया है। यह कार्रवाई हाईकोर्ट के आदेशों की अवहेलना के बाद की गई है।

विज्ञापन


बकाया भुगतान करने पर ही प्रशासन सील हटाएगा। ब्रजनाथपुर चीनी मिल ने पेराई सत्र 2015-16 में किसानों का 34.79 लाख क्विंटल गन्ना 97.77 करोड़ रुपये में खरीदा था। मिल प्रबंधन ने इसके बदले किसानों को महज 32.29 करोड़ रुपये का ही भुगतान किया।
विज्ञापन


ऐसे में चीनी मिल पर किसानों का अब भी लगभग 64 करोड़ रुपये बकाया है जबकि मिल प्रबंधन इस पेेराई सत्र में तीन लाख क्विंटल चीनी बेच चुका है। अब मिल के गोदामों में महज 67000 क्विंटल चीनी शेष बची है। ऐसे में मिल प्रबंधन इस शेष बची चीनी की बोरियों को भी बेच देता है
विज्ञापन
विज्ञापन


तो वह किसानों को महज 50 फीसदी बकाया का ही भुगतान कर सकता है। जबकि इलाहाबाद हाईकोर्ट के आदेश के अनुसार चीनी बिक्री से होने वाली आमदनी का 85 फीसदी हिस्सा मिल को किसानों के खाते में डालना अनिवार्य है।

केवल 15 फीसदी हिस्सा ही मिल अपने निजी कार्यों में इस्तेमाल कर सकता है। इस आदेशों की अनदेखी के बाद चीनी मिल शासन के निशाने पर हैं। भारतीय किसान यूनियन भी आए दिन प्रदर्शन कर बकाया गन्ना भुगतान की मांग करता रहता था।


डीसीओ नम्रता कश्यप के आदेश पर जिला सहकारी गन्ना विकास समिति के सचिव मनोज कुमार ने बृहस्पतिवार को टीम के साथ ब्रजनाथपुर चीनी मिल के सभी चीनी गोदाम को सील कर दिए। सचिव मनोज कुमार ने बताया कि जब तक किसानों के बकाया का भुगतान नहीं किया जाता गोदामों से सील नहीं हटाई जाएगी। भुगतान न होने की स्थिति में मिल के खिलाफ कानूनी कार्रवाई भी की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed