{"_id":"6675b64a33d50059ce0d8b7b","slug":"boys-beaten-in-a-bus-by-pulic-hapur-news-c-135-1-hpr1001-111824-2024-06-21","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"हापुड़ में मासूम से छेड़छाड़: आठ साल की बच्ची के पिता संग यात्रियों ने युवक को जमकर पीटा, मौके पर पहुंची पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हापुड़ में मासूम से छेड़छाड़: आठ साल की बच्ची के पिता संग यात्रियों ने युवक को जमकर पीटा, मौके पर पहुंची पुलिस
Fri, 21 Jun 2024 10:50 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हापुड़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हापुड़
Updated Fri, 21 Jun 2024 10:50 PM IST
सार
उत्तर प्रदेश के हापुड़ जिले में एक मासूम से छेड़छाड़ का मामला सामने आया है। जहां बस में पीड़िता के पिता और यात्रियों मे गुस्से में आकर आरोपी की जमकर पिटाई कर दी।
विज्ञापन
मासूम से छेड़छाड़
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
नगर कोतवाली क्षेत्र के मेरठ रोड पर एक डग्गामार बस में एक युवक पर आठ वर्षीय बच्ची के साथ छेड़छाड़ करने का आरोप लगाते हुए पिता ने हंगामा कर दिया। इस पर लोगों ने आरोपी युवक की पिटाई कर पुलिस को सौंप दिया।
विज्ञापन
शुक्रवार सुबह करीब 11 बजे मेरठ रोड पर एक डग्गामार बस में उस समय हंगामा हो गया। जब एक व्यक्ति ने युवक पर उसकी आठ वर्षीय पुत्री के साथ छेड़छाड़ करने का आरोप लगाया। युवक भी मेरठ जाने के लिए बस में सवार हुआ था।
विज्ञापन
हंगामा देख बस में सवार लोगों ने बस से नीचे उतार कर युवक की जमकर पिटाई की। हंगामे की सूचना पर कोतवाली प्रभारी निरीक्षक रघुराज सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और आरोपी युवक को हिरासत में लेकर कोतवाली ले आए।
विज्ञापन
सीओ वरुण मिश्रा ने बताया कि युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। इस मामले में पिता ने अभी कोई तहरीर नहीं दी है। तहरीर मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।