UP: मिलने के बहाने प्रेमी ने जंगल में बुलाया, झांसे में आई प्रेमिका; दरिंदे ने दोस्तों संग किया दुष्कर्म
पुलिस के अनुसार पिलखुवा के एक गांव की किशोरी का एक युवक से प्रेम-प्रसंग चल रहा था। गुरुवार रात प्रेमी ने किशोरी को जट्टपुरा के जंगल में अकेले मिलने के लिए बुलाया था।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
यूपी के हापुड़ स्थित पिलखुवा कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी 14 वर्षीय नाबालिग को प्रेमी ने बहाने से मिलने के लिए जंगल में बुलाया और दोस्तों संग उसके साथ दुष्कर्म किया। दो दिनों तक पुलिस मामले को दबाती रही। पुलिस ने तीन युवकों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
पुलिस के अनुसार पिलखुवा के एक गांव की किशोरी का एक युवक से प्रेम-प्रसंग चल रहा था। गुरुवार रात प्रेमी ने किशोरी को जट्टपुरा के जंगल में अकेले मिलने के लिए बुलाया था। किशोरी युवक की बातों पर विश्वास करके जंगल में मिलने चली गई।
आरोप है कि युवक अपने कुछ दोस्तों के साथ मौजूद था। किशोरी के पहुंचने पर प्रेमी ने उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए। इसके बाद दोस्तों संग मिलकर उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। इतना ही नहीं आरोपियों ने किशोरी का आपत्तिजनक स्थिति में वीडियो भी बनाया।
पुलिस से शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी दी। किशोरी डरी सहमी घर आ गई। लेकिन इसके बाद आरोपियों ने किशोरी की वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर दी। परिजनों तक मामला पहुंचा तो पीड़िता ने आपबीती बताई। हालांकि आरोपी तीन से अधिक बताए जा रहे हैं, लेकिन पुलिस इससे इनकार कर रही है।
मामले में परिजनों ने अभय, गोलू निवासी अतरौली व युग निवासी जटपुरा के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। सीओ स्तुति सिंह का कहना है कि मामले में तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है।