{"_id":"66b0fd3a02870e4f060aec0f","slug":"boy-found-dead-in-room-hapur-news-c-306-1-gha1001-108601-2024-08-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hapur News: रिश्तेदारी में आए युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hapur News: रिश्तेदारी में आए युवक की मौत
Mon, 05 Aug 2024 09:56 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
Updated Mon, 05 Aug 2024 09:56 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सिंभावली। गांव जमालपुर में तहेरे भाई की ससुराल आए युवक की संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गई। उसका शव घर के आंगन में पड़ा हुआ मिला। मृतक के सिर में खून निकल रहा था। सूचना पर सीओ ने मौके पर पहुंच कर शव को कब्जे में लेकर अग्रिम कार्रवाई शुरू कर दी है।
हरियाणा के पलवल क्षेत्र के गांव सिहोल निवासी देशवीर(करीब 40 वर्ष) रविवार को बहादुरगढ़ थाना क्षेत्र के गांव सेहल में एक आयोजित कार्यक्रम में शामिल होने के लिए आया था। देर रात को कार्यक्रम समाप्त होने के बाद वह अपने रिश्तेदारों के साथ तहेरे भाई की ससुराल सिंभावली के गांव जमालपुर पहुंच गया। सोमवार की सुबह लोगों ने देखा कि घर के आंगन में देशवीर घायल अवस्था में पड़ा है और उसके सिर पर चोट लगी हुई थी। जिसे तुरंत ही गांव के चिकित्सक के पास ले जाया गया। जहां चिकित्सक ने उसको मृत घोषित कर दिया गया। सूचना के मिलते ही सीओ पीयुष फोरेंसिंक टीम के साथ मौके पर पहुंच गए और निरीक्षण करते हुए ग्रामीणों से पूछताछ की।
कोट -
घटना का निरीक्षण किया गया है, प्रारंभिक जांच में युवक की छत से गिरकर मौत होना लग रहा है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मृत्यु का कारण पता चल सकेगा। इस संबंध में अभी कोई तहरीर नहीं आई है। - पीयुष, सीओ