फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   boy drowned in ganga

Hapur News: गंगा में स्नान के दौरान युवक डूबा

Fri, 23 Jun 2023 10:15 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़ Updated Fri, 23 Jun 2023 10:15 PM IST
विज्ञापन
boy drowned in ganga
गढ़मुक्तेश्वर। जनपद मुरादाबाद के गोविंद नगर निवासी सागर (18) पुत्र जितेंद्र कुमार शुक्रवार की दोपहर अपने साथियों के साथ ब्रजघाट गंगा में स्नान के लिए आया था। उसके साथियों ने बताया कि तट पर पहुंचने के बाद गंगा के उस पार स्नान करने का निर्णय लिया। जिसके बाद वह साथियों के साथ नाव में सवार होकर गंगा के उस पार अस्थाई घाट पर पहुंच गया। स्नान के दौरान सागर डुबाऊ जल में पहुंच गया, जिससे वह बह गया। उसके साथियों ने उसको गंगा में डूबते देख शोर मचा दिया। जिसको देख गंगा आरती स्थल पर बैठे नाविक और गोताखोरों ने युवक की तलाश की, लेकिन वह नहीं मिल पाया। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक सोमवीर सिंह का कहना है कि ब्रजघाट चौकी पुलिस तलाश में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed