फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   boy died with hightension line

Hapur News: हाईटेंशन लाइन की चपेट में आकर युवक की मौत

Sat, 17 Aug 2024 10:25 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़ Updated Sat, 17 Aug 2024 10:25 PM IST
विज्ञापन
boy died with hightension line
हापुड़। थाना देहात क्षेत्र के अंतर्गत एलएन पब्लिक स्कूल के पास निर्माणाधीन मकान में रेलिंग लगाने के दौरान हाईटेंशन लाइन की चपेट में पाइप आने से युवक की मौत हो गई। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन


सीओ वरुण कुमार मिश्रा ने बताया कि शनिवार की दोपहर मोहल्ला नवी करीम निवासी विनय (21) पुत्र जयभगवान यहां एक निर्माणाधीन मकान में रेलिंग लगाने के लिए पहुंचा था। मकान मयंक का बताया जा रहा है। मकान में रेलिंग लगाने के दौरान स्टील का पाइप मकान के पास से गुजर रही हाईटेंशन लाइन की चपेट में आ गया। इससे पाइप में करंट उतरा आया। इस दौरान विनय गंभीर रूप से झुलस गया। मयंक उसे स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। हादसे की सूचना पर पुलिस अस्पताल पहुंची और मामले की जांच में जुटी। इस संबंध में अभी कोई तहरीर प्राप्त नहीं हुई है। तहरीर मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed