फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   boy died from heart attack

Hapur News: कथा सुनने गए युवक की हृदय गति रुकने से मौत

Mon, 07 Oct 2024 10:12 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़ Updated Mon, 07 Oct 2024 10:12 PM IST
विज्ञापन
boy died from heart attack
हाफिजपुर(हापुड़)। थाना हाफिजपुर क्षेत्र के एनएच-9 स्थित जेएमएस स्कूल में आयोजित श्रीशिवमहापुराण कथा में सेवानिवृत्त शिक्षक पिता के साथ गए पुत्र योगेश्वर शर्मा (35) निवासी मोहल्ला पंचवटी कॉलोनी हापुड़ की कथा सुनने के दौरान हृदयगति रुकने से मौत हो गई।
विज्ञापन

नगर के मोहल्ला पंचवटी कॉलोनी निवासी सेवानिवृत्त शिक्षक सुंदरलाल शर्मा ने बताया कि वह धौलाना क्षेत्र के गांव करनपुर जट्ट के निवासी है। पिछले दस वर्षो से मोहल्ले में रह रहे हैं। सोमवार की दोपहर लगभग ढाई बजे वह अपने पुत्र योगेश्वर के साथ श्रीशिवमहापुराण की कथा सुनने पहुंचे थे। अधिक भीड़ होने के कारण वे अपने पुत्र के साथ पंडाल में लगभग तीन बजे पहुंचे। कथा सुनने के दौरान उनके पुत्र की अचानक तबीयत खराब हो गई और वह बेहोश हो गए। पंडाल में मौजूद सेवादारों व पुलिस ने तत्काल एंबुलेंस के माध्यम से उनके पुत्र को जिला अस्पताल में भर्ती कराया जहां उनकी मौत हो गई। पुत्र की मौत से वे बदहोश हो गए और अपने परिजनों को सूचना दी। उनके पुत्र की मौत की सूचना पर परिजन जिला अस्पताल पर पहुंचे। पीडि़त पिता व परिजनों ने पुलिस से पोस्टमार्टम न करने के गुहार लगाई है।
विज्ञापन




छह वर्ष पहले पत्नी अब इकलौता पुत्र भी दुनिया में बेसहारा छोड़ गया -

सेवानिवृत्त शिक्षक सुंदरलाल शर्मा ने बताया कि छह वर्ष पहले उनकी पत्नी सुनीता शर्मा की मौत हो गई थी। अब उनका इकलौता पुत्र योगेश्वर शर्मा भी बेसहारा छोड़ कर चला गया। योगेश्वर अविवाहित था और पिछले कुछ दिनों से उसकी मानसिक स्थिति ठीक नहीं चल रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed