फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   boy died from fever

Hapur News: अठसैनी में बुखार ने ली युवक की जान

Sat, 13 Sep 2025 10:05 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़ Updated Sat, 13 Sep 2025 10:05 PM IST
विज्ञापन
boy died from fever
गढ़मुक्तेश्वर। बुखार से पीड़ित चल रहे गांव अठसैनी निवासी आरिफ की शुक्रवार की देर रात मौत हो गई। पिछले पांच दिन से मेरठ में आरिफ का उपचार चल रहा था। शनिवार को गमगीन माहौल के बीच शव को सुपुर्दे खाक कर दिया गया।
विज्ञापन

गढ़ क्षेत्र के गांव अठसैनी निवासी सहादत खां के 22 वर्षीय बेटे आरिफ को पांच सितंबर की दोपहर में बुखार हुआ था। परिजनों ने गांव के ही निजी चिकित्सक से दवा दिला दी, लेकिन आराम न मिलने पर गढ़ के निजी चिकित्सक से उपचार कराया गया। इसके बाद भी हालत में कोई सुधार न होने पर आरिफ को मेरठ के निजी अस्पताल में भर्ती करा दिया गया, जहां उपचार के दौरान शुक्रवार की देर रात आरिफ की मौत हो गई। दोपहर की नमाज के बाद गमगीन माहौल के बीच आरिफ का शव कब्रिस्तान में ले जाकर सुपुर्दे खाक किया गया। सीएचसी अधीक्षक डॉ. शशि भूषण का कहना है कि इस संबंध में फिलहाल कोई सूचना नहीं मिल पाई है। विभागीय टीम भेजकर आरिफ के मेडिकल परीक्षण और उन्हें दी गईं दवाओं के आधार पर मौत के कारण का पता लगाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed