फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   Booth will facility.

वोटरों को बूथ पर मिलेगी मुकम्मल सुविधा

Mon, 30 Jan 2017 08:58 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/ हापुड़
ब्यूरो, अमर उजाला/ हापुड़ Updated Mon, 30 Jan 2017 08:58 PM IST
विज्ञापन
Booth will facility.
बूथ - फोटो : amar ujala

इस बार विधानसभा चुनाव में बहुत कुछ नया दिखेगा। बूथ पर वोटरों को मुकम्मल सुविधाएं मिलेंगी और महिलाओं व छोटे बच्चों का पूरा ख्याल भी रखा जाएगा। बच्चों का मन बहलाने के लिए कुछ चुनिंदा बूथों पर गुब्बारे मिलेंगे तो कहीं खेलने की सामग्री भी उपलब्ध होगी।

विज्ञापन


मतदान पर्ची के पीछे बूथ के नक्शे के साथ एक रंगीन आठ पेज की वोटर गाइड बुक भी मिलेगी। विधानसभा चुनाव में निर्वाचन विभाग की ओर से वोटरों को पर्ची दी जाएगी। पर्ची पर बूथ संख्या और कमरा न. का जिक्र होगा वहीं इसके पीछे बूथ तक पहुंचने का नक्शा भी छपा होगा।
विज्ञापन


वोटरों को यह सब वोटिंग के 24 घंटे पूर्व तक उपलब्ध कराने की योजना है। उप निर्वाचन अधिकारी रजनीश राय का कहना है कि आयोग के आदेशानुसार गाइड बुक यानी बुकलेट जिले को शीघ्र मिल जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक बुकलेट में मतदान के अधिकार, नियम आदि के बारे में विस्तार से जानकारी होगी। इसके अलावा मतदाता के पास अगर स्मार्ट फोन है तो वह आयोग की वेबसाइट सीईओ उत्तर प्रदेश पर जाकर बूथ की पड़ताल कर सकता है।

आयोग की वेबसाइट पर प्रत्येक बूथ का डिटेल अपलोड है। इतना ही नहीं बूथ पर शौचालय है कि नहीं इसकी भी जानकारी मिल जाएगी।

शौचालय के अलावा पेयजल, बिजली, रैंप आदि की उपलब्धता की भी जानकारी इस पर मौजूद है। कुछ चुनिंदा बूथों पर बच्चों के खेलने की सामग्री भी उपलब्ध रहेगी।

दिव्यांग वोटरों की मदद के लिए इस बार स्वीप की ओर सभी विधानसभा क्षेत्र में चुनाव मित्र बनाए जाएंगे। यह चुनाव मित्र दिव्यांग वोटरों को बूथ तक पहुंचाने में मदद करेंगे। इस बार जिला प्रशासन अधिक से अधिक मतदान कराने को लेकर प्रयास कर रहा है।


मतदाताओं को बूथ पर कोई दिक्कत न हो इसका पूरा ध्यान रखा जा रहा है। चुनाव में दिव्यांग वोटरों की हरसंभव मदद के लिए चुनाव मित्र की टीम मैदान में दिखाई देगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed