UP: वेज मोमोज में निकली हड्डी, इलाके में भड़के लोग; युवक बोला- मैं शाकाहारी, मेरे साथ सरासर गलत हुआ
हंगामा होने पर आसपास के लोग भी एकत्र हो गए। युवक ने 112 पर कॉल कर पुलिस को मामले की सूचना दी। सूचना पर पुलिस टीम मौके पर पहुंच गई। लेकिन इससे पहले ही आरोपी दुकानदार अपनी दुकान बंद कर भाग निकला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
यूपी के हापुड़ स्थित सिंभावली गांव देवली में वेज मोमोज में हड्डी निकलने पर हंगामा हो गया। इस दौरान आसपास के लोग भी एकत्र हो गए। मामले की जानकारी पुलिस को दी गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
गढ़ कोतवाली क्षेत्र के गांव सादुल्लापुर निवासी युवक गुरुवार की देर शाम अपने साथियों के साथ सिंभावली क्षेत्र गांव देवली में एक मुस्लिम युवक की फास्ट फूड की दुकान पर मोमोज खाने के लिए गया था। जहां मोमोज खाने के दौरान उसमें हड्डी निकल गई। जिसे देखकर युवक ने दुकानदार से शिकायत की, तो उसने युवक के साथ अभद्रता की। जिससे गुस्साए युवक ने हंगामा शुरू कर दिया।
हंगामा होने पर आसपास के लोग भी एकत्र हो गए। युवक ने 112 पर कॉल कर पुलिस को मामले की सूचना दी। सूचना पर पुलिस टीम मौके पर पहुंच गई। लेकिन इससे पहले ही आरोपी दुकानदार अपनी दुकान बंद कर भाग निकला।
वहीं पुलिस ने स्थिति को संभालते हुए सभी लोगों को शांत करते हुए मामले की जांच की बात की। वहीं युवक ने आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। पीड़ित का कहना है कि वह शाकाहारी है और उसके खाने में हड्डी निकलना सरासर गलत है, इसलिए आरोपी दुकानदार के खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए।