फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   Bomb squads hold Front commands Area.

कमांडो अाैर बम निरोधक दस्ता संभालेंगे मोर्चा

Thu, 19 Nov 2015 04:16 PM IST
अमर उजाला, हापुड़
अमर उजाला, हापुड़ Updated Thu, 19 Nov 2015 04:16 PM IST
विज्ञापन
केंद्रीय गृह मंत्रालय के निर्देशन पर खादर मेले के सुरक्षा प्रबंध इस बार अभूतपूर्व रहेंगे, जिसके चलते मेला स्थल समेत आसपास के जंगल और संपर्क मार्गों के चप्पे-चप्पे पर खाकी वाले तैनात रहेंगे।
विज्ञापन


इसके अलावा महिला पुलिस, घुड़सवार जवान, डॉग स्कवायड, पीएसी, एएससी, गुंडा दमन दल, बम निरोधक और कमांडो दस्ता भी मेले में मोर्चा संभालेगा।

पौराणिक खादर मेले की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर इस बार पुलिस महकमे ने अभूतपूर्व बंदोबस्त किया है, जिसके तहत सूबे के विभिन्न जनपदों की पुलिस मेला ड्यूटी में मोर्चा संभालेगी। 
विज्ञापन


डीजीपी मुख्यालय से जुड़े चार एएसपी की ड्यूटी मेले में रहेगी। इसके अलावा मेला स्थल समेत रूट सैक्टरों पर बनाए जाने वाले महिला थाने समेत सभी थानों में 21 डीएसपी तैनात रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


मेला सीओ आरके सिंह ने बताया कि बाहरी जनपदों से पुलिस का आगमन प्रारंभ हो गया है, जबकि पांच कंपनी पीएसी और दो कंपनी रिवर्स पुलिस की आमद भी बहुत जल्द होनी है, जिससे मेला स्थल समेत रूट सैक्टरों पर श्रद्धालुओं की सुरक्षा व्यवस्था पूरी तरह चाक  चौबंद रहेगी।

उन्होंने बताया कि इस बार खादर मेले में 60 इंस्पेक्टर, 450 एसआई, 425 हैड कांस्टेबल, 2700 कांस्टेबल, 11 घुड़सवार, तीन बम निरोधक दस्ते, 33 महिला एसआई, 35 हैड कांस्टेबल तैनात हाेगें।

वहीं, 100 कांस्टेबल, एक हजार होमगार्ड, 300 पीआरडी, दो डॉग स्कवायड, तीन बम निरोधक दस्ते, पांच कंपनी पीएसी, दो कंपनी रिवर्स पुलिस, गुंडा दमन दल, एंटी टैरेरिज्म दस्ता तैनात रहेगा।


इसके अलावा यातायात व्यवस्था को पूरी तरह सुचारू रखने के उद्देश्य से मेला स्थल समेत संपर्क मार्ग और नेशनल हाईवे पर यातायात पुलिस की तैनाती भी रहेगी।

उन्होंने बताया कि इस बार मेला स्थल समेत आसपास के जंगल और संपर्क मार्गों के चप्पे चप्पे पर सशस्त्र पुलिस की तैनाती रहेगी।

इसके अलावा इंटेलीजेंस ब्यूरो समेत लोकल इंवेस्टीगेशन यूनिट भी मेला क्षेत्र में पूरी तरह सक्रिय रहेंगी, जिनकी संख्या में भी इस बार काफी हद तक बढ़ोतरी की गई है।

जिससे कि संदिग्धों की कड़ी निगरानी के साथ ही अपराधी प्रवृत्ति के लोगों को वारदात को अंजाम देने से पहले ही धरपकड़ संभव रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed