{"_id":"579f66e34f1c1be3762b95e5","slug":"bolero-has-to-beat-kanvdion","type":"story","status":"publish","title_hn":"गढ़ के तीन कांवड़ियों को बिजनौर में बोलेरो ने रौंदा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गढ़ के तीन कांवड़ियों को बिजनौर में बोलेरो ने रौंदा
ब्यूरो/अमर उजाला, हापुड़
Updated Mon, 01 Aug 2016 08:43 PM IST
विज्ञापन
तीन कांवड़ियों को बिजनौर में बोलेरो ने रौंदा
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कांवड़ लेकर लौट रहे गढ़ क्षेत्र के तीन कांवड़ियों को जिला बिजनौर में एक बेलगाम बोलेरो ने रौंद दिया। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां से दो को मेरठ रेफर किया गया है। कटीरा जाफराबाद गांव का एक जत्था हरिद्वावार से डाक कांवड़ लेकर लौट रहा था।
विज्ञापन
जैसे ही कांवड़ियों का जत्था रविवार रात करीब 12 बजे बिजनौर में नहटौर-चांदपुर रोड पर पहुंचा। तेज रफ्तार बोलेरो ने उन्हें टक्कर मार दी। हादसे में नरेंद्र, सोनू और मिंटू घायल हो गए, जिन्हें साथी कांवड़ियों ने राहगीरों की मदद से स्थानीय नर्सिंग होम में भर्ती कराया,
विज्ञापन
जहां से चिकित्सकों ने सोनू और नरेंद्र को गंभीर हालत में मेरठ रेफर कर दिया। हादसे की सूचना परिजनों को मिलते ही कोहराम मच गया। परिजन बिजनौर पहुंचे तो घायलों को मेरठ भेजा जा चुका था। वहीं, हादसा होने के बाद भी जत्थे में शामिल कांवड़ियों ने हिम्मत नहीं हारी।
विज्ञापन
तड़के में डाक कांवड़ लेकर लौट आए। परंतु शुभ मुहूर्त के दौरान अहार मंदिर में जलाभिषेक करने का समय न मिलने पर उन्होंने गांव के ही मंदिर में जलाभिषेक कर दिया।