फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   body of a young man was found under suspicious circumstances

Hapur: युवक का शव संदिग्ध परिस्थितियों में अपने ही नलकूप पर पड़ा मिला, पत्नी व दादी ने जताई हत्या की आशंका

Sun, 14 Sep 2025 03:04 PM IST
विजय पुंडीर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हापुड़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हापुड़ Published by: विजय पुंडीर Updated Sun, 14 Sep 2025 03:04 PM IST
विज्ञापन
body of a young man was found under suspicious circumstances
Hapur News - फोटो : अमर उजाला

हापुड़ नगर कोतवाली क्षेत्र के मोदीनगर रोड स्थित गांव बदनौली मढैया निवासी कालू चौधरी (27) का शव रविवार की सुबह संदिग्ध परिस्थितियों में उनके ही नलकूप पर पड़ा मिला। मृतक तीन दिन पहले अपने कपड़े लेकर घर से निकला थे। शव के पास से पुलिस व फोरेंसिक टीम ने कीटनाशक पाउच व गिलास भी बरामद किया है। मृतक की पत्नी व दादी ने कालू की हत्या करने की आशंका जताई है। पुलिस सभी बिंदुओं को ध्यान में रखकर मामले की जांच कर रही है। 

विज्ञापन


सीओ वरुण मिश्रा ने बताया कि रविवार की सुबह गांव बदनौली के ग्रामीणों द्वारा ईंट भट्टे के पीछे स्थित एक नलकूप पर एक युवक के शव पड़े होने की सूचना कोतवाली पुलिस को मिली थी। सूचना पर वह, कोतवाल मुनीष प्रताप सिंह व फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंची थी। आसपास के लोगों से जानकारी करने पता चला कि शव गांव बदनौली मढैया निवासी कालू चौधरी का है। कालू दिन पहले कपड़े लेकर अपने घर से निकले थे। शव के पास से कीटनाशक पाउच व गिलास भी बरामद हुआ है। मौत का कारण जानने के लिए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस सभी बिंदुओं को ध्यान में रखकर मामले की जांच कर रही है। उधर, कालू का शव नलकूप पर पड़ा मिलने की सूचना पर सैंकड़ों की संख्या में ग्रामीण व उनके परिजनों भी यहां पहुंचे। शव को देखकर मृतक की दादी जगवीरी, पत्नी कविता, आठ वर्षीय पुत्र अगम व पांच वर्षीय पुत्री मुस्कान का रो रोकर बुरा हाल था। ग्रामीण उन्हें सांत्वना दे रहे थे। 
विज्ञापन


जमीनी विवाद में कालू की हत्या करने का शक
मृतक की पत्नी कविता व दादी जगवीरी ने बताया कि तीन माह पहले गांव के ही एक व्यक्ति व उसके दो पुत्रों ने उनके पति से एक बीघा पक्की जमीन का बैनामा कर लिया था। बैनामा के समय मृतक की पत्नी कविता अपने दो बच्चों के साथ मायके में थी। घर लौटने पर पत्नी कविता के कहने पर पति कालू ने न्यायालय में आपत्ति व बैनामा निरस्तीकरण का वाद दायर कराया था। 15 सितंबर में एक वाद में उनकी तारीख भी थी। पत्नी कविता ने बताया कि शनिवार की रात में उन्होंने डायल 112 पर कॉल कर पुलिस को तीन दिन से पति के लापता होने की सूचना दी थी और गांव के ही एक व्यक्ति व उसके दो पुत्रों पर आरोप भी लगाया था। रविवार की सुबह करीब नौ बजे पत्नी कविता ने चौकी पर पहुंचकर पति के लापता होने की सूचना पुलिस को दी थी। घर पहुंचने पर ईंट भट्टे के मुंशी ने पति कालू का शव उनके ही नलकूप पर पड़े होने की उन्हें सूचना दी थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed