{"_id":"695f78e1e8739e097709a5e6","slug":"body-of-a-young-man-was-found-on-syana-road-of-garh-in-hapur-with-injury-marks-on-his-neck-murder-suspected-2026-01-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"हापुड़ में हत्या!: महिला के अर्धनग्न शव के बाद युवक की मिली लाश, गले पर चोट के निशान, मर्डर की आशंका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हापुड़ में हत्या!: महिला के अर्धनग्न शव के बाद युवक की मिली लाश, गले पर चोट के निशान, मर्डर की आशंका
Thu, 08 Jan 2026 03:03 PM IST
शाहरुख खान
अमर उजाला नेटवर्क, हापुड़
अमर उजाला नेटवर्क, हापुड़
Published by: शाहरुख खान
Updated Thu, 08 Jan 2026 03:03 PM IST
सार
हापुड़ के गढ़मुक्तेश्वर में स्याना रोड पर युवक का शव मिला है। गले पर चोट के निशान हैं। हत्या की आशंका जताई जा रही है। एक दिन पहले लहडरा गांव में मिले अर्धनग्न शव के बाद इलाके में दहशत है।
विज्ञापन
मौके पर जांच के लिए पहुंची पुलिस
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
हापुड़ के गढ़मुक्तेश्वर थाना इलाके में उस समय सनसनी फैल गई, जब स्याना रोड पर एक युवक का शव संदिग्ध परिस्थितियों में पड़ा मिला। राहगीरों की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। मृतक के गले पर गंभीर चोट के निशान पाए गए हैं, जिससे हत्या की आशंका जताई जा रही है।
मृतक की पहचान छोटू निवासी लखावटी, जनपद बुलंदशहर के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि छोटू (32) पिछले करीब दो माह से क्षेत्र के एक ईंट भट्टे पर मजदूरी का काम कर रहा था। शव मिलने की सूचना मिलते ही पुलिस ने आसपास के लोगों से पूछताछ की और घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया।
फोरेंसिक टीम को भी मौके पर बुलाया गया, ताकि साक्ष्यों को सुरक्षित किया जा सके। गौरतलब है कि इससे एक दिन पहले ही बहादुरगढ़ थाना क्षेत्र के गांव लहडरा में भी करीब 30 वर्षीय युवक का अर्धनग्न शव मिला था।
विज्ञापन
लगातार दो दिनों में दो शव मिलने से पुलिस प्रशासन के सामने कानून-व्यवस्था की बड़ी चुनौती खड़ी हो गई है। स्थानीय लोगों में दहशत का माहौल है और वे इलाके में गश्त बढ़ाने की मांग कर रहे हैं।
सीओ स्तुति सिंह का कहना है कि दोनों घटनाओं के बीच किसी तरह के संबंध की भी जांच की जा रही है। मृतक के परिजनों को सूचना दे दी गई है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। पुलिस ने आश्वासन दिया है कि जल्द ही मामले का खुलासा कर आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा।