{"_id":"665d69d3b96cb80345010d46","slug":"body-found-near-liquor-shop-on-chitauli-road-in-hapur-2024-06-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"हापुड़ में शराब के ठेके पर मिला शव: पुलिस को हत्या का शक, अभी नहीं हुई शिनाख्त; जांच से सच आएगा सामने","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हापुड़ में शराब के ठेके पर मिला शव: पुलिस को हत्या का शक, अभी नहीं हुई शिनाख्त; जांच से सच आएगा सामने
Mon, 03 Jun 2024 01:11 PM IST
अनुज कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हापुड़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हापुड़
Published by: अनुज कुमार
Updated Mon, 03 Jun 2024 01:11 PM IST
सार
हापुड़ में एक युवक का शव शराब के ठेके पर मिलने से हड़कंप मच गया। पुलिस अभी मामले की जांच में जुट गई है। अभी शव की शिनाख्त होनी बाकी है।
विज्ञापन
ठेके पर मिला युवक का शव
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
नगर के चितौली रोड पर स्थित शराब के ठेके के पास एक युवक का शव पड़ा मिला है। सूचना मिलने पर कोतवाली हापुड़ नगर और हाफिजपुर पुलिस मौके पर पहुंची। मृतक की शिनाख्त नहीं हो सकी है। हत्या कर शव फेंके जाने की आशंका है।
विज्ञापन
चितौली रोड पर एक शराब का ठेका है। सोमवार की सुबह को ठेके का पास एक युवक का शव पड़ा मिला। शव मिलने की सूचना मौके पर काफी संख्या में लोग एकत्र हो गए। कोतवाली हापुड़ नगर और हाफिजपुर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। पुलिस ने मृतक की शिनाख्त कराने का प्रयास किया, लेकिन सफलता नहीं मिल सकी।
विज्ञापन
पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मृत्यु का कारण पता चल सकेगा। शव मिलने की सूचना आसपास के थानों को दी गई है। प्रयास किया जा रहा है कि मृतक की जल्द से जल्द शिनाख्त कराई जा सके। मृतक की शिनाख्त होने के बाद मामले की जानकारी हो सकेगी।
विज्ञापन