फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   board or poster paint

Hapur News: जाति लिखे बोर्ड और पोस्टरों के खिलाफ चला अभियान

Sat, 27 Sep 2025 06:36 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़ Updated Sat, 27 Sep 2025 06:36 PM IST
सार

गढ़मुक्तेश्वर में पुलिस-प्रशासन ने हाईकोर्ट के आदेश पर सार्वजनिक स्थानों और वाहनों से जाति आधारित पोस्टर व स्लोगन हटाने की कार्रवाई शुरू की है। अधिकारियों ने सामाजिक सौहार्द बनाए रखने और उल्लंघन पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी दी है।

विज्ञापन
board or poster paint

विस्तार

गढ़मुक्तेश्वर। उच्च न्यायालय ने जाति विशेष को लेकर सार्वजनिक स्थानों पर लगाए जाने वाले पोस्टर-बैनर, वाहनों पर लिखे स्लोगन और सोशल मीडिया पोस्ट पर रोक लगा दी है। इसे लेकर पुलिस-प्रशासन सतर्क हो गया है। शनिवार को क्षेत्र के अलग-अलग गांवों में लगे होर्डिंग और बोर्ड पर पुलिस ने पेंट कराते हुए लोगों से जाति धर्म न लिखने की अपील की है।
विज्ञापन


सीओ स्तुति सिंह ने लोगों से अपील करते हुए कहा कि वह सार्वजनिक स्थलों, वाहनों या सोशल मीडिया के माध्यम से ऐसी किसी भी गतिविधि से परहेज करें, जिससे सामाजिक सौहार्द पर आंच आए। अगर कोई भी व्यक्ति अपने वाहन पर किसी जाति विशेष को दर्शाने वाला स्लोगन, चिन्ह या शब्द लिखवाता है तो उसके विरुद्ध मोटर व्हीकल एक्ट के तहत कार्रवाई की जाएगी। साथ ही थानों में एनसीआरबी और सीसीटीएनएस प्रणाली में भी जाति अंकन पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा। किसी रैली या सम्मेलन में जातिगत भावनाओं को उकसाने पर कार्रवाई होगी। कोई भी व्यक्ति किसी जाति विशेष को लेकर भड़काऊ या अपमानजनक पोस्ट करता है, उसके विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी। इस दौरान शुक्रवार को पुलिस ने विभिन्न गांवों के बाहर लगे जाति लिखे बोर्ड को पेंट से पुतवा दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed