फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   board exam center list

Hapur News: 30 दिसंबर को जारी होगी बोर्ड परीक्षा केंद्रों की अंतिम सूची

Sun, 23 Nov 2025 10:31 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़ Updated Sun, 23 Nov 2025 10:31 PM IST
विज्ञापन
board exam center list
हापुड़। यूपी बोर्ड की परीक्षाओं के लिए विभागीय तैयारियां जोरों पर हैं। चरणबद्ध तरीके से प्रक्रिया को आगे बढ़ाया जा रहा है। अब बोर्ड की ओर से केंद्रों का निर्धारण कर अंतिम सूची 30 दिसंबर को जारी की जाएगी। 24 नवंबर तक भौतिक सत्यापन की रिपोर्ट अपलोड करने के निर्देश थे।
विज्ञापन

जिले के सभी राजकीय, एडेड और वित्तविहीन माध्यमिक विद्यालयों ने भौतिक संसाधन युक्त सुविधाओं का ब्योरा माध्यमिक शिक्षा परिषद की वेबसाइट पर अपलोड कर दिया है। अब केंद्र निर्धारण के लिए गठित तहसील समितियों की संस्तुति सहित आख्या डीआईओएस के माध्यम से परिषद की वेबसाइट पर अपलोड की गई है।
विज्ञापन


बोर्ड की परीक्षाएं 18 फरवरी से 26 मार्च तक चलेंगी। परीक्षा दो पालियों में होंगी। पहली पाली सुबह 8:20 बजे से 11:45 बजे तक और दूसरी पानी दोपहर 2 से 5:15 बजे तक होंगी। इस सत्र की परीक्षा के लिए परीक्षा केंद्रों के निर्धारण की ऑनलाइन प्रक्रिया चल रही है। जिले में सभी माध्यमिक विद्यालयों द्वारा माध्यमिक शिक्षा परिषद की वेबसाइट पर अपलोड किए गए ब्योरे का तहसीलों में गठित समितियों द्वारा सत्यापन किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिला विद्यालय निरीक्षक डॉ. श्वेता पूठिया ने बताया कि ऑनलाइन तरीके से चयनित परीक्षा केंद्रों की सूची जनपदीय केंद्र निर्धारण समिति के अवलोकन के लिए 27 नवंबर तक अपलोड की जाएगी। तैयारियां तेजी से आगे बढ़ाई जा रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed