फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   board copies stoch reach in college

हापुड़ पहुंचा 2.50 लाख कॉपियों का स्टॉक

Tue, 05 Jan 2016 11:51 PM IST
अमर उजाला, हापुड़
अमर उजाला, हापुड़ Updated Tue, 05 Jan 2016 11:51 PM IST
विज्ञापन
board copies stoch reach in college
18 फरवरी से शुरू होने जा रही उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षा के लिए एसएसवी इंटर कालेज में 2.50 लाख कॉपियों का स्टॉक पहुंच चुका है।
विज्ञापन


कॉपियों का वितरण बृहस्पतिवार से होगा। जिले में बने 41 परीक्षा केंद्रों पर 29512 स्टूडेंट्स परीक्षा देंगे। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की परीक्षा आगामी 18 फरवरी से शुरू होने जा रही है।
विज्ञापन


 परीक्षा शुरू होने में अभी करीब डेढ़ महीने का समय शेष  है। लेकिन परीक्षा को व्यवस्थित तरीके से संपन्न कराने की तैयारी माध्यमिक अफसरों ने लगभग पूरी कर ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिले से हाईस्कूल व इंटरमीडिएट की परीक्षा में 29512 स्टूडेंट्स शामिल होंगे। इसमें हाईस्कूल से संस्थागत व व्यक्तिगत के 16031 व इंटरमीडिएट संस्थागत व व्यक्तिगत के 13473 स्टूडेंट्स शामिल होंगे।

बोर्ड परीक्षा संपन्न कराने के लिए जिले में 41 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। परीक्षा में शामिल होने वाले परीक्षार्थी दिन रात तैयारी करने में जुटे हैं। वही हाईस्कूल की बोर्ड परीक्षा के लिए 1.20 लाख और इंटरमीडिएट परीक्षा के लिए 1.30 लाख परीक्षा कॉपियां सोमवार तक एसएसवी इंटर कॉलेज में पहुंच चुकी हैं।  



एसएसवी इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य विजय गर्ग ने बताया कि बोर्ड से जिला मुख्यालय पर 2.50 लाख परीक्षा कॉपियां भेजी हैं। जिन्हें सुरक्षित स्थान पर रखवाया गया है। कॉपियों का वितरण बृहस्पतिवार से किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed