{"_id":"593812684f1c1b841c9c9651","slug":"blood-storage-unit","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिले को मिली ब्लड स्टोरेज यूनिट की सौगात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिले को मिली ब्लड स्टोरेज यूनिट की सौगात
ब्यूरो, अमर उजाला/ हापुड़
Updated Wed, 07 Jun 2017 09:06 PM IST
विज्ञापन
ब्लड स्टोरेज यूनिट
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अब मरीजों को खून के लिए निजी ब्लड बैंकों के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे। गढ़ रोड स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर पर्याप्त मात्रा में उन्हें ब्लड मिल सकेगा। बुधवार को डीएम ने सीएचसी पर ब्लड स्टोरेज यूनिट का उद्घाटन किया।
विज्ञापन
यहां मेरठ मेडिकल कॉलेज से खून उपलब्ध कराया जाएगा। जिले में गिने चुने ब्लड बैंक होने के कारण मरीजों को कई बार समय पर खून नहीं मिल पाता है। मजबूरी में परिजनों को दूसरे जिलों से खून लाना पड़ता है।
विज्ञापन
इसे ध्यान में रखते हुए यहां स्टोरेज यूनिट शुरू की गई है। बाजार में एक यूनिट खून करीब दो हजार रुपये का मिलता है। सीएचसी में यह करीब 450 रुपये प्रति यूनिट की दर से मिलेगा।
विज्ञापन
सीएमओ डॉ. एके सिंह ने बताया कि ब्लड स्टोरेज यूनिट का उद्घाटन हो चुका है। करीब 17 यूनिट ब्लड मेरठ मेडिकल कॉलेज से मिल चुका है। अब पर्याप्त मात्रा में ब्लड यूनिट में उपलब्ध करा दिया जाएगा।
मरीजों को खून के लिए इधर-उधर नहीं भटकना पड़ेगा। उद्घाटन के दौरान एसीएमओ डॉ. वेद प्रकाश, डिप्टी सीएमओ डॉ. सुरेश यादव, एमओआईसी राजेंद्र गुप्ता आदि मौजूद रहे।
उधर, ब्लड स्टोरेज यूनिट के उद्घाटन के बाद डीएम ने सीएचसी का निरीक्षण किया। इस दौरान सीएमओ ने एक्सरे, अल्ट्रा साउंड मशीन और आरओ लगवाने के साथ ही सीएचसी के बाहर स्थित नाले की सफाई करवाने की मांग की।
अल्ट्रासाउंड कक्ष में डीएम ने वहां मौजूद चिकित्सक से प्रतिदिन होने वाले अल्ट्रासांउड के बारे में जानकारी प्राप्त की। इसके बाद वह एक्सरे रूम में पहुंचे। यहां वर्ष 1982 में लगी एक्सरे मशीन खराब मिली। दूसरी एक्सरे मशीन भी ठीक से कार्य नहीं कर रही थी।
यहां से डीएम नेत्र चिकित्सक व सर्जन रूम में पहुंचे। वहां मौजूद चिकित्सक से जानकारी की। चिकित्सक ने बताया कि प्रत्येक माह पांच सर्जरी तक की जाती है। डीएम के जाने के बाद चिकित्सकों ने राहत की सांस ली।