फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   BKU's protest called off following assurances from officials.

Hapur News: अधिकारियों के आश्वासन पर स्थगित हुआ भाकियू का धरना

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 11 Jun 2026 11:19 PM IST
विज्ञापन
BKU's protest called off following assurances from officials.
गढ़मुक्तेश्वर। विभिन्न मांगों और समस्याओं के समाधान को लेकर तहसील मुख्यालय पर चल रहा भाकियू का धरना बृहस्पतिवार को स्थगित हो गया। तहसीलदार पवन कुमार यादव और अन्य अधिकारियों ने किसानों से वार्ता कर समस्याओं का जल्द निस्तारण कराने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन

संगठन के मंडल अध्यक्ष दिनेश खेड़ा के नेतृत्व में मंगलवार की दोपहर किसानों और कार्यकर्ताओं ने तहसील मुख्यालय पर अनिश्चितकालीन धरना शुरू किया था। वहीं, अधिकारियों के वार्ता करने के लिए ना पहुंचने से गुस्साए किसानों ने तहसील के गेट पर भी ताला जड़ दिया।
विज्ञापन

बुधवार के बाद बृहस्पतिवार को तीसरे दिन भी धरना जारी रहा। तहसील के गेट का ताला भी नहीं खोला गया। जिस कारण अधिकारियों समेत अन्य लोगों को आवागमन में परेशानी रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

तीसरे दिन तहसीलदार पवन कुमार, पूर्ति निरीक्षक पूजा गुप्ता समेत अन्य कई विभागों के अधिकारी किसानों से वार्ता करने के लिए पहुंचे। इस दौरान दिनेश खेड़ा ने गन्ना भुगतान, खाद-डीएपी किल्लत, तहसील के अन्य कई कार्यालयों में निजी कर्मचारियों से काम कराने, रजवाहों में पानी छोड़े जाने समेत अन्य कई मुद्दों पर वार्ता की। दिनेश खेड़ा ने बताया कि तहसीलदार ने संबंधित विभागों के अधिकारियों-कर्मचारियों से वार्ता कर कई समस्याओं का मौके पर ही निस्तारण करा दिया। इसके अलावा कुछ बड़ी समस्याओं के समाधान के लिए समय मांगा।

अधिकारियों ने जल्द से जल्द सभी समस्याओं के निस्तारण का आश्वासन दिया। बताया कि अधिकारियों के आश्वासन पर आंदोलन स्थगित कर दिया गया है लेकिन यदि जल्द ही समस्याओं का समाधान नहीं हुआ तो दोबारा आंदोलन किया जाएगा। इस दौरान कुंवर खुशनूद, मुनव्वर अली, नीलम त्यागी, श्यामसुंदर त्यागी, ज्योति, दिनेश शर्मा, फैजान अब्बासी, पीके वर्मा, कृृपाराम राणा, मूलचंद, रिंकू तोमर, नीरज तोमर, अली आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed