{"_id":"574206714f1c1bb215690edc","slug":"bku-protest-continue-for-cane-pyement","type":"story","status":"publish","title_hn":"गन्ना पेमेंट के लिए भाकियू का धरना जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गन्ना पेमेंट के लिए भाकियू का धरना जारी
ब्यूरो/अमर उजाला, गढ़
Updated Mon, 23 May 2016 12:50 AM IST
विज्ञापन
गन्ना किसानों का धरना जारी
- फोटो : अमर उजाला
गन्ना पेमेंट न मिलने के विरोध में शुगर मिल के हेड ऑफिस पर भाकियू कार्यकर्ताओं का धरना रविवार को तीसरे दिन भी जारी रहा। भाकियू ने मांग पूरी न होने पर रेलों का चक्का जाम करने की चेतावनी दी है।
विज्ञापन
सिंभावली शुगर मिल प्रबंधन की मनमानी के विरोध में भाकियू ने शुक्रवार को राष्ट्रीय सचिव सतवीर सिंह, जिलाध्यक्ष धनवीर शास्त्री और जिला प्रभारी दिनेश खेड़ा के नेतृत्व में क्षेत्र के विभिन्न गांवों से आए कार्यकर्ताओं के साथ शुगर मिल के हैड ऑफिस पर अपना कब्जा जमा लिया था।
विज्ञापन
एसडीएम शमशाद हुसैन, डीसीओ नमिता कश्यप, समिति चेयरमैन सरदार सुरेंद्र पाल सिंह डीएसपी एसपी दूबे, गन्ना समिति सचिव राजीव सेठ, नायब तहसीलदार एके शर्मा की मौजूदगी में मिल प्रबंधन के साथ वार्ता सफल न होने पर भाकियू कार्यकर्ता हंगामा करते हुए बेमियादी धरने पर बैठ गए थे।
विज्ञापन
भाकियू राष्ट्रीय सचिव सतवीर चौधरी और जिला प्रभारी दिनेश खेड़ा ने कहा कि 25 फरवरी को एडीएम की मौजूदगी में हुए समझौते पर पालन अतिशीघ्र नहीं कराया गया, तो चक्का जाम किया जाएगा। रविवार को जिला उपाध्यक्ष विरेंद्र सिंह, रणवीर गुर्जर, फूलसिंह रहे।