{"_id":"5789205b4f1c1b2b0d13d63e","slug":"bku-made-to-the-district-agriculture-officer-hostage","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाकियू ने जिला कृषि अधिकारी को बनाया बंधक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाकियू ने जिला कृषि अधिकारी को बनाया बंधक
ब्यूरो/अमर उजाला, हापुड़
Updated Fri, 15 Jul 2016 11:12 PM IST
विज्ञापन
जिला कृषि अधिकारी को बनाया बंधक
- फोटो : अमर उजाला
उदयपुर गांव के किसान की 26 बीघा उर्द की फसल बर्बाद होने के मामले में शुक्रवार को भाकियू कार्यकर्ताओं ने जिला कृषि अधिकारी को बंधक बना लिया। डेढ़ घंटे तक चली गहमागहमी के बाद डीओ ने थाना कोतवाली में दुकानदार के खिलाफ मुकदमा दर्ज करा दिया है।
विज्ञापन
हंगामे की भनक लगते ही बीज विक्रेता दुकान बंद कर भाग गया। बता दें कि उदयपुर निवासी किसान अजयवीर सिंह ने गढ़ रोड स्थित बीज भंडार से 26 बीघा खेत की बुआई के लिए उर्द का बीज खरीदा था लेकिन बुआई के 100 दिन बाद भी फसल पर फूल, फल नहीं आ सका था।
विज्ञापन
शिकायत करने पर आरोपी दुकानदार ने अजयवीर को टरका दिया। पीड़ित ने भाकियू की मासिक पंचायत में कार्यकर्ताओं को अपना दुखड़ा सुनाया। इसके बाद आक्रोशित कार्यकर्ता जिला कृषि अधिकारी कार्यालय पर एकत्रित होकर फसल का हर्जाना दिलवाने की मांग उठाई।
विज्ञापन
जब काफी देर तक आरोपी दुकानदार नहीं पहुंचा तो नाराज भाकियू कार्यकर्ता ने डीओ को बंधक बनाकर नीचे बैठा लिया। डेढ़ घंटे की गहमागहमी के बाद दुकानदार के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई गई तो भाकियू ने जिला कृषि अधिकारी को छोड़ा।
जिला कृषि अधिकारी धीरज सिंह का कहना है कि किसान की शिकायत पर उन्होंने भी फसल का निरीक्षण किया था। फसल का जमाव तो सही था लेकिन फल, फूल नहीं आ सका था। बीज विक्रेता के खिलाफ एफआईआर दर्ज करा दी गई है।
इस दौरान भाकियू के राष्ट्रीय सचिव चौधरी सतवीर सिंह, प्रदेश उपाध्यक्ष कुशलपाल आर्य, जिलाध्यक्ष धनवीर शास्त्री, चौधरी यशवीर सिंह, टेनपाल सिंह, कमल सिंह, डा.रामपाल सिंह, नितिन बाना, मुनेश पाल, योगेंद्र सिंह, जगवीर सिंह, सुनील कुमार, उदयवीर मुखिया, कांति शर्मा, जगत सिंह, धीरज सिंह आदि मौजूद रहे।
उधर, भाकियू के धौलाना तहसील अध्यक्ष को केसीसी का पूरा पैसा नहीं देने पर कार्यकर्ताओं ने फ्रीगंज रोड स्थित जिला सहकारी बैंक के प्रबंधक को बंधक बना लिया। बाद में माफी मांगने व किसानों को राहत दिलाने के आश्वासन पर कार्यकर्ता शांत हुए।
भाकियू के धौलाना तहसील अध्यक्ष भवेंद्र सिसौदिया ने बताया कि वह फ्रीगंज रोड स्थित जिला सहकारी बैंक के से केसीसी के तहत ऋण लेने आए थे। उसे उसकी साख के हिसाब से 20 हजार रुपये मिलने थे
लेकिन बैंक के प्रबंधक ने पैसे देने से इंकार कर दिया। तहसील अध्यक्ष ने इसका कारण पूछा तो प्रबंधक ने अभद्रता की। शुक्रवार को भाकियू की मासिक पंचायत में मद्दा गरमाया तो कार्यकर्ताओं ने प्रबंधक को बंधक बना लिया। प्रबंधक द्वारा माफी मांगने व किसानों की समस्या के निस्तारण के आश्वासन पर कार्यकर्ता शांत हुए।