{"_id":"59205d144f1c1bc213f230d8","slug":"bku-enclosure-the-police-station","type":"story","status":"publish","title_hn":"समाधान दिवस पर भाकियू ने किया थाने का घेराव ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
समाधान दिवस पर भाकियू ने किया थाने का घेराव
ब्यूरो, अमर उजाला/ हापुड़
Updated Sat, 20 May 2017 09:09 PM IST
विज्ञापन
भाकियू ने किया थाने का घेराव
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तहसील कार्यालयों में भ्रष्टाचार का बोलबाला होने के विरोध में भाकियू कार्यकर्ताओं ने शनिवार को समधान दिवस पर बहादुरगढ़ थाने का घेराव कर थानाध्यक्ष को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में कार्यकर्ताओं ने प्रदेश सरकार की कर्जमाफी में किसानों को धोखा देने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन
दस दौरान राष्ट्रीय सचिव सतबीर सिंह ने कहा कि योगी सरकार द्वारा की गई कर्जमाफी सीधे तौर पर किसानों के साथ धोखा है। आर्थिक तंगी में घिरे किसानों को बकाया गन्ना मूल्य का ब्याज सहित अदायगी करने के साथ फसलों का वाजिब दाम दिलाया जाए।
विज्ञापन
मंडल प्रवक्ता दिनेश खेड़ा ने कहा कि तहसील स्थित कार्यालयों में विरासत और दाखिल खारिज के नाम पर जमकर अवैध वसूली हो रही है, जबकि अधिकांश ग्राम प्रधान और सेक्रेट्री लोहिया आवास और शौचालयों समेत परिवार रजिस्टर की नकल देने पर मनमानी रकम वसूल रहे हैं।
विज्ञापन
इसके विरोध में 25 मई को हापुड़ कलेक्ट्रेट का घेराव कर धरना प्रदर्शन किया जाएगा। युवा जिलाध्यक्ष सुरेंद्र चौहान और जिला महासचिव सुरेश प्रधान ने चकरोडों से अवैध कब्जे हटवाने की आड़ में लेखपाल और कानूनगो रिश्वत लेकर किसानों का उत्पीड़न करने का आरोप लगाया।
जिला उपाध्यक्ष प्रधान अय्यूब अली और शब्बू चौधरी ने जर्जर हो चुकीं बिजली लाइन के तारों को अविलंब बदलवाने की मांग की। एसओ विनय कुमार ने पुलिस स्तर से जुड़ीं किसानों की समस्याओं का बहुत जल्द निराकरण कराने का भरोसा दिलाया।
इस मौके पर तहसील अध्यक्ष राकेश चौहान, इंद्रपाल, किशन फौजी, मास्टर ब्रजपाल, आस मुहम्मद, शिवकुमार तोमर, विनोद तोमर, फूल सिंह चौहान, प्रदान टिलुवा, हाजी अनवर, मुबारक, शोभाराम गुर्जर, अमित शर्मा, ठाकुर विरेंद्र, गंगाशरण शर्मा, दुष्यंत चौहान समेत सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे।