फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   BJP's state minister counted the achievements of Modi government

Hapur News: भाजपा के प्रदेश मंत्री ने गिनाई मोदी सरकार की उपलब्धियां

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 15 Jun 2025 11:59 PM IST
विज्ञापन
BJP's state minister counted the achievements of Modi government
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


हापुड़। भाजपा के प्रदेश मंत्री चंद्रमोहन चौहान ने रविवार को मीनाक्षी रोड स्थित सदर विधायक विजयपाल आढ़ती के कार्यालय पर विकसित भारत संकल्प सभा को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने मोदी सरकार की 11 साल की उपलब्धियां गिनाईं। उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं से सरकार की नीतियों को घर-घर तक पहुंचाने का आह्वान किया।

चंद्रमोहन चौहान ने कहा कि 2047 में जो भारत विकसित रूप से विश्व पटल पर चमकेगा। उसकी नींव वर्ष 2014 में रखी जा चुकी है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के निरंतर प्रयास से आज भारत विश्व की चौथी बड़ी अर्थव्यवस्था बन चुका है। हम रक्षा के क्षेत्र में अधिकांश हथियार स्वयं बना रहे हैं। आईटी के क्षेत्र में आज आगे बढ़ते जा रहे हैं। खेल के क्षेत्र में दुनिया में भारत का परचम लहरा रहा है। चिकित्सा के क्षेत्र में अग्रणी भूमिका निभा रहे हैं। इन सब का श्रेय भारत की जनता को जाता है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि आज उत्तर प्रदेश देश के ग्रोथ इंजन में प्रमुख भूमिका निभा रहा है। प्रदेश में नई भर्तियां किसी की जाति देखकर नहीं दी जा रही है। कोई पक्षपात इन भर्तियों में नहीं हुआ है और हर जिले से नौजवानों को आज नियुक्ति पत्र मिलने जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस दौरान पुनीत गोयल, सुयश वशिष्ठ, अशोक बबली, कुणाल चौधरी, सुनील वर्मा, राजेश सक्सेना, सोनू गर्ग, योगेंद्र पंडित, महेश तोमर, सुनील सैनी, अनिल वर्मा, राजू पारीक, दर्शन सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed