फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   BJP Hafijpur police cordon.

भाजपाइयों ने हाफिजपुर थाना घेरा

Mon, 11 Jul 2016 09:04 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हापुड़
ब्यूरो/अमर उजाला, हापुड़ Updated Mon, 11 Jul 2016 09:04 PM IST
विज्ञापन
BJP Hafijpur police cordon.
बिगड़ी कानून व्यवस्था के विरोध में सड़कों पर उतरे भाजपाई - फोटो : अमर उजाला

सूबे की बिगड़ी कानून व्यवस्था के विरोध में भाजपाइयों ने सोमवार को हाफिजपुर थाने का घेराव कर प्रदर्शन किया। बाद में उपनिरीक्षक गिरीश कुमार को राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में प्रदेश सरकार को बर्खास्त करने की मांग की गई है।

विज्ञापन


सोमवार को बड़ी संख्या में भाजपाई हाफिजपुर थाने पहुंचे। थाने का घेराव व प्रदर्शन के बाद सभा को संबोधित करते हुए प्रदेश सरकार पर कड़े प्रहार किए।

भाजपा प्रदेश कार्यसमिति के सदस्य राजेंद्र कुमार ने कहा कि सूबे की जनता इस कदर त्रस्त है कि आगामी विधानसभा चुनाव में सपा को करारा जवाब देगी। साथ ही कहा कि अबकी उत्तर प्रदेश में भाजपा का परचम लहराना तय है।
विज्ञापन


जिला महामंत्री प्रफुल्ल सारस्वत व अनुसूचित मोर्चा के जिलाध्यक्ष विजय पाल आढ़ती ने कहा कि प्रदेश में अपराध का ग्राफ तेजी से बढ़ा है। इससे हर शख्स खौफजदा है। हापुड़ देहात मंडल के अध्यक्ष पवन सैनी,
विज्ञापन
विज्ञापन


नगर अध्यक्ष हापुड़ मूलचंद त्यागी ने कहा कि 23 जून को मोदीनगर रोड पर बागपत में तैनात दरोगा की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। पुलिस इसका आज तक खुलासा नहीं कर सकी है।


घेराव व प्रदर्शन के दौरान रामस्वरूप भारती, प्रभात अग्रवाल, उमेश अग्रवाल, सुधीर गोयल नितिन पाराशर, पूर्व प्रधान नवादा कमल सिंह,  पूर्व ब्लाक प्रमुख सतीश प्रधान, हीरालाल केन, हर्ष शर्मा छोटू, मनोज वाल्मीकि, डॉ.जाकिर हुसैन, अशोक कुमार शर्मा,

संजीव वर्मा, ओमप्रकाश अग्रवाल, हितेश कश्यप, प्रवीन सिंघल, पप्पन शर्मा, ललित कुमार गोयल, सरोज सिंह, एसपी सिंह व प्रवीन सेठी आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed