फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   BJP babugarh police cordon.

भाजपाइयों ने घेरा बाबूगढ़ थाना

Sun, 10 Jul 2016 08:37 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हापुड़
ब्यूरो/अमर उजाला, हापुड़ Updated Sun, 10 Jul 2016 08:37 PM IST
विज्ञापन
BJP babugarh police cordon.
बदहाल कानून-व्यवस्था के खिलाफ किया प्रदर्शन - फोटो : अमर उजाला

भाजपाइयों ने रविवार को खराब कानून व्यवस्था को लेकर बाबूगढ़ थाने का घेराव कर किया और राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन सीओ को दिया। रविवार को भाजपा कार्यकर्ताओं ने बाबूगढ़ में बैठक की।

विज्ञापन


इसमें भाजपा के जिलाध्यक्ष अशोक पाल ने कहा कि प्रदेश में कानून व्यवस्था ध्वस्त हो गई है। अपराधी बेखौफ होकर वारदातों को अंजाम दे रहे हैं। प्रदेश कार्यसमिति सदस्य राजेंद्र कुमार ने कहा कि सपा शासन में आम आदमी तो दूर पुलिस भी सुरक्षित नहीं है।
विज्ञापन


व्यापारी भय के कारण व्यापार नहीं कर पा रहे हैं। रामस्वरूप भारती ने कहा कि गांवों में पशु चोरी की वारदातें रुकने का नाम नहीं ले रही हैं। जिला महामंत्री प्रफुल्ल सारस्वत और अनुसूचित मोर्चा के जिलाध्यक्ष विजयपाल आढ़ती ने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वह संकल्प लें कि आगामी विधान सभा चुनाव में सपा सरकार को उखाड़ फेंकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


धरना प्रदर्शन कार्यक्रम के संयोजक व भाजपा प्रदेश कार्यसमिति के सदस्य राजेंद्र कुमार और बाबूगढ़ मंडल के अध्यक्ष पवन चौधरी के नेतृत्व में सैकड़ों कार्यकर्ता बिगड़ती कानून व्यवस्था को लेकर नारेबाजी करते हुए बाबूगढ़ थाने पहुंचे और थाने का घेराव कर राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन सीओ बाबूगढ़ को दिया।


इसमें प्रदेश सरकार को बर्खास्त किए जाने की मांग की। इस दौरान ओमवीर सिंह, राहुल चौधरी, देवेंद्र चौधरी, नत्थू प्रधान, ओमपाल, चरन सिंह, मदनपाल, धनवीर, मनोज मुखिया, रामपाल सिंह, रकम सिंह, कमलेंद्र, ब्रजपाल सिंह आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed