{"_id":"6908d63aef39a60aec0b079c","slug":"biker-died-in-accident-hapur-news-c-135-1-hpr1001-132368-2025-11-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hapur News: बस की भिड़ंत से बाइक सवार की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hapur News: बस की भिड़ंत से बाइक सवार की मौत
Mon, 03 Nov 2025 09:50 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
Updated Mon, 03 Nov 2025 09:50 PM IST
विज्ञापन
पिलखुवा। हाईवे 9 पर नया गांव चौराहे के पास सोमवार सुबह बस ने बाइक सवार युवक को टक्कर मार दी। हादसे में युवक की मौके पर मौत हो गई। मृतक आनंदी डेयरी में कार्य करता था।
नगर कोतवाली क्षेत्र के गांव अनवरपुर निवासी 24 वर्षीय धीरज हाईवे किनारे स्थित आनंदा डेयरी में काम करते थे। सोमवार की सुबह वह बाइक पर सवार होकर ड्यूटी के लिए घर से निकले। जैसे ही नया गांव चौराहे के पास पहुंचे तो सामने से तेज गति से आ रही बस ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में धीरज की मौके पर मौत हो गई। इस दौरान चालक बस को छोड़कर भाग गया। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक की पहचान कर परिजनों को घटना की सूचना दी।
सीओ अनीता चौहान ने बताया की परिजनों की तहरीर पर अज्ञात बस चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया जा रहा है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज के आधार पर भी जांच की जा रही है।