{"_id":"69b5030ff63991664b0a7a58","slug":"bike-rider-dies-after-being-hit-by-an-unknown-vehicle-identity-not-known-2026-03-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hapur: अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार की मौत, नहीं हो सकी शिनाख्त, जांच में जुटी पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hapur: अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार की मौत, नहीं हो सकी शिनाख्त, जांच में जुटी पुलिस
Sat, 14 Mar 2026 12:11 PM IST
Akash Dubey
अमर उजाला नेटवर्क, पिलखुवा (हापुड़)
अमर उजाला नेटवर्क, पिलखुवा (हापुड़)
Published by: Akash Dubey
Updated Sat, 14 Mar 2026 12:11 PM IST
सार
जीएस फ्लाईओवर पर देर रात सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की मौत हो गई। अज्ञात तेज रफ्तार वाहन ने टक्कर मारी। पुलिस मृतक की शिनाख्त का प्रयास कर रही है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
यूपी के हापुड़ जिले के पिलखुवा कोतवाली क्षेत्र के जीएस फ्लाईओवर पर देर रात सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव की शिनाख्त करने का प्रयास किया, लेकिन सफलता नहीं मिली।
विज्ञापन
पुलिस के अनुसार, देर रात जीएस फ्लाईओवर पर एक बाइक सवार युवक जा रहा था। इसी दौरान पीछे से आए एक अज्ञात तेज रफ्तार वाहन ने उसकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि युवक सड़क पर गिर गया और गंभीर रूप से घायल हो गया। राहगीरों ने घटना की सूचना तुरंत पुलिस को दी।
विज्ञापन
सूचना मिलने पर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने घायल युवक को देखने का प्रयास किया, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। सीओ अनीता चौहान ने बताया कि मृतक की पहचान का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन